Tecno Spark 20 Pro 5G Launch Date Price in India: अपने किफायती फोन के लिए मशहूर कंपनी टेक्नो नया टेक्नो स्पार्क 20 प्रो 5जी आज यानी 9 जुलाई 2024 को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। टेक्नो कंपनी का ये मोबाइल फोन बजट कीमत में आ सकता है। यह लगभग तय है कि इस फोन में 5000mAh बैटरी बैकअप की सुविधा होगी और यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 6080 चिपसेट प्रोसेसर पर काम करेगा।
जी हां, Tecno का टेक्नो स्पार्क 20 प्रो 5जी (Tecno Spark 20 Pro 5G) फोन आज घरेलू बाजार में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के लॉन्च को लेकर ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon प्लेटफॉर्म ने एक माइक्रो साइट भी खोली है। स्टाइलिश लुक के साथ-साथ यह फोन 50 मेगापिक्सेल सेंसर Sony AI कैमरा से लैस होने की उम्मीद है।
टेक्नो स्पार्क 20 प्रो 5जी फोन में 108 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा सेटअप होगा। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि 5000 एमएएच क्षमता का बैटरी बैकअप विकल्प तो तय है ही, साथ ही 33W फास्ट चार्जिंग सुविधा भी शामिल होने की संभावना है। आइए टेक्नो स्पार्क 20 प्रो 5जी फोन के अन्य अपेक्षित फीचर्स के बारे में और जान लेते हैं।
Tecno Spark 20 Pro 5G Specs (Expectations)
टेक्नो स्पार्क 20 प्रो 5जी फोन में 2400×1080 पिक्सल के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ 6.78 इंच का फुल एचडी + AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट ऑप्शन भी शामिल किया जा सकता है। अब यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 6080 चिपसेट प्रोसेसर पर काम करेगा। ये फोन लेटेस्ट एंड्रॉइड 14 ओएस सपोर्ट के साथ होगा।
साथ ही, टेक्नो स्पार्क 20 प्रो 5जी फोन में 14GB रैम + 256GB स्टोरेज तक के ऑप्शन शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। पहला कैमरा 108 मेगापिक्सेल सेंसर के साथ होगा। आगे की तरफ इसका सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर कैमरा होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- सरकार दे रही है सस्ते में कई रिचार्ज प्लान!
उम्मीद की जा रही है कि टेक्नो स्पार्क 20 प्रो 5G में 5000 एमएएच की बैटरी की सुविधा भी होगी। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 6, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एसडी कार्ड के जरिए बाहरी मेमोरी को 1टीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
14 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
18 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines