Tecno Spark 10C किफायती कीमत पर लॉन्च, जानिए खासियत?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Tecno Spark 10C Launch Date Price in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने अपनी स्पार्क 10 सीरीज में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से टेक्नो स्पार्क 10सी (Tecno Spark 10C) को लॉन्च किया गया है। 15 हजार रुपये से कम कीमत के सेगमेंट में टेक्नो स्पार्क 10सी को लाया गया है। आइए इसकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।
टेक्नो स्पार्क 10सी को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में अफ्रीका पेश किया गया है। इसकी कीमत जीएचएस 1,290 (करीब 9 हजार 800 रुपये) है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज ऑफर करने वाले मॉडल की कीमत GHS 1,555 (करीब 12 हजार रुपये) है। इसके तीन कलर वेरिएंट- मेटा ब्लू, मेटा ब्लैक और मेटा ग्रीन है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: