Tecno Spark 10 5G launch In India: स्मार्टफोन ब्रांड टेक्नो ने पिछले साल अपनी टेक्नो स्पार्क 10 सीरीज के तहत स्पार्क 10 प्रो मॉडल को पेश किया था। अब कंपनी ने चुपके से इस सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम टेक्नो स्पार्क 10 5G है। कंपनी ने इस फोन को 15,000 रुपये के प्राइस रेंज के साथ उतारा है। चलिए विस्तार से जानते हैं इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में…
ऐसे हैं Tecno Spark 10 5G के स्पेसिफिकेशन्स
टेक्नो स्पार्क 10 5G में MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर दिया गया है। यह 4GB रैम के साथ 4GB वर्चुअल मेमोरी और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से 5000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और एक AI लेंस शामिल है। जबकि, फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। इस फोन में मिलने वाले डिस्प्ले का साइज 6.6 इंच का है, जो एचडी रिजॉल्यूशन और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 480 निट्स पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है।
ये भी पढ़ेंः Vivo T2 Series भारत में इस दिन होगा लॉन्च, कीमत होगी 20,000 से कम
हैंडसेट Android 13 ओएस पर आधारित HiOS 12.6 पर काम करता है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर इसमें USB-C पोर्ट, NFC, डुअल 5G और एक 3.5 मिमी जैक सपोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
Tecno Spark 10 5G Pro: कीमत और उपलब्धता
टेक्नो स्पार्क 10 प्रो की कीमत 12,499 रुपये रखी गई है। इसे मेटा ब्लैक, मेटा व्हाइट और मेटा ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टफोन बिक्री के लिए 7 अप्रैल से देशभर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
49 mins agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines