दिवाली धमाका! इस कंपनी का फोन खरीदने पर फ्री मिलेगी Mahindra BE 6, देखें क्या है डील

TECNO Mobile ने POVA सीरीज स्मार्टफोन्स पर दिवाली स्पेशल 100 करोड़ रुपये के ऑफर्स पेश किए हैं. इस दौरान खरीदार 2025 Mahindra BE 6 कार जीतने का मौका भी मिल रहा है. आइए जानते हैं इस ऑफर की डिटेल्स.

TECNO POVA दिवाली ऑफर में 100 करोड़ और कार जीतने का मौका.

TECNO POVA दिवाली ऑफर में 100 करोड़ और कार जीतने का मौका. (News 24 GFX)

Tecno Diwali Offer: अगर आप इस दिवाली स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो TECNO Mobile आपके लिए खास ऑफर लेकर आया है. कंपनी ने POVA सीरीज पर पूरे 100 करोड़ रुपये के ऑफर्स का ऐलान किया है. खास बात यह है कि इस दौरान हर खरीदार को 2025 Mahindra BE 6 कार जीतने का मौका भी मिल रहा है.

तीन नए स्मार्टफोन्स का ऑप्शन

ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार तीन नए TECNO POVA मॉडल में से चुन सकते हैं. हर फोन में खास फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस दिया गया है.

TECNO POVA Slim 5G

यह फोन सिर्फ 5.95mm अल्ट्रा-स्लिम बॉडी के साथ आता है और दुनिया का सबसे पतला 3D कर्ल्ड डिस्प्ले फोन है. इसमें 5160mAh बैटरी और 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है. फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस सपोर्ट करता है और Ella AI के साथ भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी मिलता है. इसकी शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है.

TECNO POVA Curve 5G

इस फोन में 6.78 इंच 144Hz कर्ल्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है. कैमरे की बात करें तो इसमें 64MP Sony IMX682 कैमरा है. फोन की 5500mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसकी कीमत 15,999 रुपये रखी गई है.

TECNO POVA 7 5G Series

POVA 7 5G में ग्राहकों को Multi-Functional Delta Light Interface मिलता है, जो म्यूजिक और नोटिफिकेशन के हिसाब से रिएक्ट करता है. फोन की 6000mAh बैटरी को 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है. साथ ही Intelligent Signal Hub System से बेहतर कनेक्टिविटी का फायदा मिलता है. यह फोन 14,099 रुपये में उपलब्ध है.

फेस्टिव बोनांजा- इनाम पर इनाम

TECNO का फेस्टिव कैंपेन 22 सितंबर से शुरू हुआ है  31 अक्टूबर 2025 तक चलेगा. इस दौरान हर खरीद पर ग्राहक को लकी ड्रॉ में भाग लेने का मौका मिलेगा. इनामों में शामिल हैं-

  • 2025 Mahindra BE 6 कार
  • गोल्ड वाउचर (1 ग्राम और 0.5 ग्राम)
  • 3, 6 और 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी
  • 3 और 6 महीने का One Time Screen Replacement प्रोटेक्शन

TECNO POVA सीरीज इस दिवाली स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए एक बड़े फेस्टिवल ऑफर और रोमांचक इनाम का मौका लेकर आई है.

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ