Tecno Pova Curve 5G Sale Date Price Discounts Offers: भारत का पहला “नो नेटवर्क कम्युनिकेशन” वाला फोन टेक्नो पोवा कर्व 5जी बिक्री के लिए उपलब्ध हो रहा है। 5 जून को दोपहर 12 बजे से टेक्नो पोवा कर्व खरीदने के लिए उपलब्ध है। बिक्री की शुरुआत से पहले ग्राहकों को प्री-बुकिंग ऑफर्स का फायदा मिल रहा है। ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड से फोन की बुकिंग करने पर ग्राहकों को रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, एक्सटेंडेड वारंटी, मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट, वाउचर समेत एक स्टाइलिश स्कूटर जैसे शानदार बेनिफिट्स मिल सकते हैं। आइए टेक्नो पोवा कर्व 5जी की सेल की कीमत, ऑफर्स और खासियत के बारे में जानते हैं।
Tecno Pova Curve 5G Sale Price
टेक्नो पोवो कर्व 5जी को बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। इसके अनुसार 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये की जगह 15,999 रुपये है। इसकी कीमत पर 3000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये की जगह 16,999 रुपये है। आप बैंक ऑफर्स की मदद से फोन की कीमत पर अधिक छूट प्राप्त कर सकते हैं।
Tecno Pova Curve 5G Bank Offers
टेक्नो पोवो कर्व 5जी को बैंक ऑफर्स के साथ भी लिस्टेड किया गया है। आप Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करके कैशबैक हासिल कर सकते हैं। 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर मिल सकता है। बता दें कि फोन पर कोई एक्सचेंज बोनस उपलब्ध नहीं है जिस वजह से पुराना फोन बदलकर छूट का फायदा नहीं मिल सकता है। आप ऑफलाइन मोड पर चुनिंदा स्टोर्स पर उपलब्ध टेक्नो पोवो कर्व को खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Apple WWDC 2025: 9 जून को एप्पल का बड़ा इवेंट, यहां से मिलेगा लाइव अपडेट; जानें क्या कुछ होगा लॉन्च
Tecno Pova Curve Specifications
टेक्नो पोवा कर्व 5जी एक मिड रेंज स्मार्टफोन है जिसमें 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED, FHD प्लस डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन है। गेमर्स के लिए ये एक किफायती और मल्टीटास्किंग फोन है जिसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 अल्टीमेट प्रोसेसर मिलता है जो कि एक पावरफुल चिपसेट है। गेमिंग के साथ अन्य ऐप्स को यूज करने का सपोर्ट मिलता है। फोन में लंबे समय तक चलने वाली 5500mAh की बैटरी है जो TÜV Rheinland लॉन्ग रेंज सर्टिफिकेशन सपोर्ट के साथ है। फोन की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सिर्फ 45 मिनट में फोन की बैटरी 100 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है।
फोन में एआई के कई फीचर्स भी शामिल हैं जो यूजर्स के लिए फोन चलाने का एक्सपीरियंस बढ़ सकता है। इस फोन के बैक में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एआई ऑटो कॉल आंसर, एआई वॉयस प्रिंट सप्रेशन और एआई कॉल सपोर्ट जैसे AI फीचर्स हैं। कंपनी का दावा है कि ये फोन बिना नेटवर्क या कम नेटवर्क क्षेत्र में भी सिंग्नल कनेक्शन देगा और काम करेगा।
ये भी पढ़ें- Starlink: भारत में सैटेलाइट इंटरनेट को लेकर Good News, जानें स्टारलिंक से जुड़ी 3 जरूरी बातें
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
5 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
7 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
9 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
9 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
11 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
12 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines