Tecno POVA Curve 5G Launch Price in India: भारतीय बाजार में सस्ता एआई फीचर्स वाला स्मार्टफोन आ गया है। फोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने पोवा कर्व 5जी फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये फोन शानदार डिजाइन, लुक के साथ-साथ तगड़े फीचर्स का पिटारा बताया जा रहा है। 29 मई को दोपहर 12 बजे टेक्नो पोवो कर्व 5जी को लॉन्च किया गया है। ये एक मिड रेंज स्मार्टफोन है जो आपके अनुभव को और बेहतर बनाने का काम कर सकता है। आइए टेक्नो पोवो कर्व 5जी स्मार्टफोन की कीमत और खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Tecno POVA Curve Price and Availability
बात करें टेक्नो पोवो कर्व 5जी की कीमत और उपलब्धता की तो इसके दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। टेक्नो पोवो कर्व के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। जबकि, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से खरीद सकते हैं। जबकि, ऑफलाइन मोड पर ये फोन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।
POVA Curve 5G Sale Date & Pre Book Offers
टेक्नो पोवो कर्व 5जी की बिक्री 5 जून को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। हालांकि, ग्राहकों द्वारा ये फोन पहले ही बुक किया जा सकता है। प्री-बुकिंग पर कई शानदार ऑफर्स का लाभ मिल सकता है। इनमें रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट, , एक स्टाइलिश स्कूटर, एक्सटेंडेड वारंटी, वाउचर और बहुत कुछ जीतने का मौका शामिल है।
अगर आप रिटेल स्टोर से खरीदना चाहते हैं तो नो कॉस्ट EMI जैसे ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों के लिए प्रतिदिन 57 रुपये से कम की EMI पर POVA कर्व 5G खरीदने का मौका मिलता है।
Tecno POVA Curve Specifications
टेक्नो पोवा कर्व 5जी में 6.78 इंच का कर्व्ड AMOLED, FHD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में पावरफुल MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 64MP रियर कैमरा और 13MP फ्रंट कैमरा है। ये भारत का पहला नो नेटवर्क कम्युनिकेशन वाला फोन जो यूजर्स को कम नेटवर्क या बिना नेटवर्क वाले क्षेत्र में सिंग्नल प्रदान करता है। टेक्नो पोवा कर्व में एआई वॉयसप्रिंट सप्रेशन, एआई ऑटो कॉल उत्तर, एआई कॉल सहायक जैसे एआई फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है।
POVA Curve 5G Battery
टेक्नो पोवा कर्व के बैटरी की अगर बात करें तो इसमें 5500mAh की बैटरी है जो TÜV Rheinland लॉन्ग रेंज सर्टिफिकेशन द्वारा समर्थित है। इसकी बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। दावा है कि ये फोन सिर्फ 15 मिनट में 50% और 45 मिनट में 100% तक चार्ज हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Upcoming Smartphones: जून में लॉन्च हो रहे हैं 5 धांसू स्मार्टफोन, जानें संभावित कीमत और खासियत
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
8 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
9 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
12 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
13 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
14 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines