Tecno Pova 7 5G Series Launch Date in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो की बोल्ड और डायनामिक स्मार्टफोन सीरीज POVA सेगमेंट में नया फोन जुड़ने के लिए तैयार है। पोवा 7 5जी को जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा जिसकी डेट भी कन्फर्म कर दी गई है। फ्लिपकार्ट के जरिए टेक्नो पोवा 7 5जी को 4 जुलाई 2025 को लॉन्च किया जाएगा। इसे एक पावरफुल स्मार्टफोन बताया जा रहा है। लॉन्च से पहले फोन के बारे में फ्लिपकार्ट पर लाइव हुए लैंडिंग पेज से जाना जा सकता है।
Pova 7 के चार मॉडल होंगे लॉन्च
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के जरिए टेक्नो पोवा 7 5जी 4 जुलाई को लॉन्च होगा। इसकी बिक्री भी फ्लिपकार्ट के जरिए होगी। टेक्नो पोवा 7 सीरीज में पोवा 7, पोवा 7 5जी, पोवा 7 प्रो 5जी और पोवा 7 अल्ट्रा 5जी को शामिल किया जाएगा। सभी की कीमत अलग-अलग हो सकती है। इस सीरीज को मिड रेंड सेगमेंट में जोड़ा जाएगा।
Tecno Pova 7 5G Series Price
अभी तक पोवा 7 5जी की लॉन्च डेट की पुष्टि हुई है। ये फोन कितने रुपये में लॉन्च होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि टेक्नो पोवा 7 5जी सीरीज की शुरुआती कीमत 20 हजार रुपये अंदर हो सकती है। जबकि, टॉप मॉडल की कीमत 25000 रुपये से 30000 रुपये के बीच हो सकती है।
Tecno Pova 7 5G Specs
फीचर्स की अगर बात करें तो टेक्नो पोवा 7 5जी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट मिल सकता है। सर्कल टू सर्च, एआई राइटिंग जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इस 5जी फोन में MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर हो सकता है। इसकी बैटरी 6000 mAh हो सकती है। इसके साथ 70 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
Pova 6 Pro 5G Specs
बात करें पोवा 7 से पहले उपलब्ध 6 सीरीज में शामिल टेक्नो पोवा 6 प्रो की तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले है। फोन में 6000 एमएएच बैटरी, 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 108-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और Android ओएस का सपोर्ट मिलता है।
ये भी पढ़ें- Samsung Galaxy M36 5G भारत में लॉन्च, 12 जुलाई से सेल शुरू; जानें कीमत और खासियत
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
15 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
17 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines