Tecno Pova 6 Pro 5G launch Date and Price : Tecno जल्द ही भारत में अपना एक और तगड़ा स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी Pova 6 Pro 5G के नाम से पेश करेगी। बता दें कि MWC 2024 में कंपनी ने इसे ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। वहीं अब ये फोन भारत में आने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्मार्टफोन 29 मार्च को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। इस मिड-रेंज पावरफुल स्मार्टफोन में शानदार 120Hz डिस्प्ले और 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलेगी। आइए लॉन्च से पहले इसके कुछ फीचर्स और प्राइस के बारे में जानते हैं…
नथिंग जैसा मिलेगा बैक डिजाइन
फोन का डिजाइन पहले ही सामने आ गया है। नथिंग फोन की तरह डिवाइस में पीछे की तरफ एलईडी लाइट स्ट्रिप्स देखने को मिलने वाली है। जो 9 अलग-अलग मोड ऑफर करेगी। रियर कैमरा सिस्टम में आपको 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मिलने वाला है। डिस्प्ले की बात करें तो फोन में एचडी + रिज़ॉल्यूशन वाला 6.78-इंच AMOLED डिस्प्ले, 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
मिलेगा दमदार प्रोसेसर
नए Tecno स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर मिलने वाला है, जो 12GB RAM के साथ 12GB वर्चुअल RAM को सपोर्ट करेगा। साथ ही डिवाइस में 256GB की स्टोरेज मिलेगी। फोन 6,000mAh बैटरी के साथ 70W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 10W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। कंपनी फोन को दो कलर वेरिएंट ग्रे और ग्रीन कलर में पेश करेगी।
लेटेस्ट Android सपोर्ट
इसके अलावा डिवाइस डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर ऑफर करेगा। Android 14 पर बेस्ड HiOS पर चलने वाला, Tecno Pova 6 Pro 5G शानदार यूजर एक्सपीरियंस भी ऑफर करेगा। बॉक्स में फोन, एक चार्जर केबल और एक चार्जर मिलने वाला है, जो इस स्मार्टफोन को मिनटों में चार्ज कर देगा।
Tecno Pova 6 Pro 5G की कीमत
Tecno Pova 6 Pro 5G की घोषणा इस साल की शुरुआत में बार्सिलोना, स्पेन में MWC के दौरान की गई थी। फोन कॉमेट ग्रीन और मेटियोराइट ग्रे फिनिश में शो केस किया गया था। इसकी कीमत पिछले साल के Tecno Pova 5 Pro के समान होने की उम्मीद है। कंपनी इसके बेस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को 14,999 रुपये में पेश कर सकती है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
14 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
16 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
18 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines