Tecno Pova 6 Neo 5G Launch Date Price in India: जल्द ही भारत में टेक्नो पोवा 6 निओ लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अब देश में हैंडसेट की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। स्मार्टफोन मेकर ने आगामी स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स से भी पर्दा उठा दिया है। साथ ही इसकी उपलब्धता की भी जानकारी सामने आ आई है। टेक्नो पोवा 6 निओ के 5G वेरिएंट के डिजाइन को भी टीज किया गया है। इससे पहले कंपनी ने टेक्नो पोवा 6 निओ 4G वेरिएंट को अप्रैल में कुछ देशों में पेश किया गया था, जबकि ज्यादा महंगा टेक्नो पोवा 6 निओ 5G मार्च में भारत में लॉन्च किया गया था। अब फोन का Neo 5G वैरिएंट आ रहा है।
Tecno Pova 6 Neo 5G की लॉन्च डेट
कंपनी द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज के अनुसार, आगामी टेक्नो पोवा 6 निओ 5G भारत में 11 सितंबर को लॉन्च होगा। Amazon की एक माइक्रोसाइट ने भी इसे कंफर्म कर दिया है कि लॉन्च होने पर, फोन देश में ई-कॉमर्स साइट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
टेक्नो पोवा 6 निओ 5G के टीजर से पता चलता है कि फोन कई AI-बेस्ड कैमरा और कई अन्य फीचर्स मिलेंगे। माइक्रोसाइट पर मौजूद तस्वीरों में से एक हैंडसेट के डिजाइन को भी दिखाया गया है। टीजर से यह भी पता लगता है कि फोन के बैक पर दो रियर कैमरा यूनिट हैं जिसके बाएं कोने में एक एलईडी फ्लैश है।
टेक्नो पोवा 6 निओ 5G हैंडसेट का फ्रंट कैमरा ऊपर की तरफ एक सेंटर-अलाइन होल-पंच स्लॉट में रखा गया है। डिस्प्ले स्लिम बेजल और मोटी चिन के साथ दिखाई देता है। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैंडसेट के दाहिने किनारे पर रखे गए हैं।
Tecno Pova 6 Neo 5G के फीचर्स और कीमत
टेक्नो पोवा 6 निओ 5G में HDR सपोर्ट के साथ 108-मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। फोन AI-बेस्ड फोटो एडिटिंग टूल और अन्य जनरेटिव AI फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने अभी तक आने वाले स्मार्टफोन की कीमत या प्राइस रेंज का खुलासा नहीं किया है।
भारत में टेक्नो पोवा 6 Pro 5G की कीमत 21,999 रुपये से शुरू होती है। 8GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है, जबकि 12GB + 256GB वैरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। हालांकि, टेक्नो पोवा 6 निओ 5G की कीमत 18,990 होगी।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 की सेल डेट रिवील, जोड़ लो पैसे, खरीदें कैसे? फटाफट जानें सभी डिटेल्स
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
10 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
13 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
14 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
17 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines