Tecno POVA 5 Pro, POVA 5: टेक्नो ने पिछले अपने POVA 5 सीरीज में टेक्नो पोवा 5 और पोवा 5 प्रो स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, लेकिन कीमतों का खुलासा नहीं किया था। अब, ब्रांड ने इन दोनों फोन की कीमत की जानकारी दी है। नीचे इसकी कीमत उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी दी गई है।
Tecno POVA 5, POVA 5 Pro की कीमत, उपलब्धता और ऑफर
जहां तक कीमत की बात है तो आपको बता दें कि टेक्नों ने POVA 5 स्मार्टफोन को भारत में एकमात्र 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है, जिसकी कीमत महज 11,999 रुपये है। कंपनी ने टेक्नो पोवा 5 प्रो को दो स्टोरेज 8GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट में पेश किया है, जिसकी कीमत क्रमशः 14,999 रुपये और 15,999 रुपये है।
कंपनी फोन पर ऑफर भी दे रही है जिसका लाभ लेकर ग्राहक इन दोनों फोन की कीमत और कम कर सकते हैं। ऑफर की बात करें तो एक्सचेंज ऑफर के तहत 1,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। फोन को छह महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। दोनों स्मार्टफोन को 22 अगस्त से एक्सक्लूसिव तौर पर शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। टेक्नो POVA 5 Pro को सिल्वर फैंटेसी और डार्क इल्यूजन कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा।
Tecno POVA 5, POVA 5 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
सबसे पहले टेक्नो पोवा 5 की बात करें तो यह MediaTek Helio G99 6nm chipset द्वारा संचालित है, जिसे 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें 6.78-inch की FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कैमरे के मोर्चे पर पोवा 5 में फोटोग्राफी के लिए 50MP AI dual camera सेटअप मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8MP front camera है। सबसे खास बात इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी पैक है, जो 45W स्मार्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हैंडसेट Android 13 पर आधारित HiOS 13.1 पर काम करता है।
यह भी पढ़ेंः Redmi के नए 5G फोन ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, सेल के पहले ही दिन बिक गए सारे यूनिट्स, कीमत है बेहद कम
अब, बात POVA 5 Pro की करें तो इसमें 6.78-inch FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें Mediatek Dimensity 6080 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिसे 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज से जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के पोवा 5 की तरह ही पोवा 5 प्रो में भी 50MP AI dual camera मिलता है। हालांकि, इसमें सेल्फी के लिए 8 एमपी के बजाय 16MP का फ्रंट कैमरा है। यह 5,000mAh बैटरी और 68W fast charging सपोर्ट के साथ आता है। डिवाइस Android 13 पर आधारित HiOS 13.1 पर काम करता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
14 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines