Tecno Phantom V Fold 5G Pre-Booking Today: प्रीमियम टेक्नोलाॅजी ब्रांड टेक्नो ने पिछले महीन भारत में अपना किफायती फोल्डेबल फैंटम वी फोल्ड 5जी लॉन्च किया था, जिसकी अब प्री-बुकिंग शुरू हो गई है।
प्रीमियम क्वालिटी वाले मेड इन इंडिया फोल्डेबल फोन ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ये फोन जबर्दस्त प्रतिक्रिया के कारण अमेज़न पर हाई रेटिंग वाला फोल्डेबल स्मार्टफोन बन चुका है। टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 5जी प्री-ऑर्डर के लिए आज यानी 22 अप्रैल 2022 से प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध कर दिया गया।
इस मेड इन इंडिया फोल्डेबल फोन को प्री-बुकिंग के दौरान शानदार ऑफर्स के साथ लेने का मौका है। आइए जानते हैं कि फैंटम वी फोल्ड 5जी की प्री-बुकिंग कब तक उपलब्ध है? इस पर क्या-क्या ऑफर्स (Tecno Phantom V Fold 5G Pre-Booking Offers) हैं? इसकी पहली बिक्री कब से शुरू है? (Tecno Phantom V Fold 5G Sale Date)?
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड की प्री-बुकिंग कब तक है?
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 5जी की 22 अप्रैल 2023 से प्री-बुकिंग शुरू है। आप इस किफायती फोल्डेब्ल फोन को 27 अप्रैल 2023 तक प्री बुक कर सकते हैं। अमेजन ओर रिटेल स्टोर से आप फैंटम वी फोल्ड 5जी की प्री-बुकिंग कर सकते हैं। दोनों जगह अलग-अलग ऑफर्स मिल रहे हैं।
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड पर क्या-क्या ऑफर्स हैं?
अगर आप रिटेल स्टोर से फैंटम वी फोल्ड 5जी की प्री-बुकिंग करते हैं तो इस पर अलग ऑफर है। प्री-बुकिंग पर 24 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन्स हैं। आप 3704 रुपये की शुरुआत कीमत के साथ प्रतिमाह किस्त में फोन ले सकते हैं।
इसके अलावा सीमित स्टॉक के लिए 5000 रुपये का फ्री गिफ्ट, 6 महीने के अंदर एक बार स्क्रीन बदलने की फ्री सुविधा, पिक एंड ड्रॉप सेवा फ्री, 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ उपलब्ध 5,000 रुपये का कैश बैक ऑफर भी शामिल है।
वहीं, अगर आप अमेजन फोन फैंटम वी फोल्ड 5जी की प्री-बुकिंग करते हैं तो इसमें आपको प्रतिमाह 3704 रुपये की किस्त के साथ 24 महीने की नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन मिलता है। इसके अलावा फ्री सुविधा, पिक एंड ड्रॉप सेवा फ्री और 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलती है।
इतना ही नहीं, फैंटम वी फोल्ड के साथ किसी भी स्मार्टफोन एक्सचेंज पर अतिरिक्त 8000 रुपये एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। ऐसे में फोन की खरीद पर आप 8 हजार की छूट पा सकते हैं।
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड की सेल कब से शुरू है?
टेक्नो फैंटम वी फोल्ड 5जी की पहली बिक्री 28 अप्रैल 2022 से भारत में शुरू है। आप अमेजन और रिटेल स्टोर से फोन को खरीद सकेंगे। इसकी कीमत 88,888 रुपये है। फैंटम वी फोल्ड 5जी भारत का पहला फुल साइज फोल्ड है जिसमें 7.85 फोल्डेबल स्मार्टफोन का सबसे बड़ा स्क्रीन साइज है।
संबंधित खबरें
30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 hr agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
4 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
6 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines