Tecno Camon 30 Series Price and Features: Tecno ने भारत में Camon 30 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। फोन में स्लीक डिजाइन देखने को मिल रहा है और यह कई दिलचस्प फीचर्स से लैस है। Tecno ने Camon 30 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Camon 30 और Camon 30 Premier को पेश किया है। ये डिवाइस ज्यादातर मिडरेंज प्राइस में आने वाले फोन्स को कड़ी टक्कर देता दिखाई दे रहा है, कैनन 30 प्रीमियर थोड़ा अधिक प्रीमियम है। कैनन 30 सीरीज में भारत का पहला 100MP OIS मोड, 50MP AF फ्रंट कैमरा, सुपर नाइट मोड और AI मैजिक जैसे फीचर्स से लैस फोन है।
Tecno Camon 30 Series Price
Camon 30 5G दो वैरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज जिसकी कीमत 22,999 रुपये है और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट जिसकी कीमत 26,999 रुपये है। लिमिटेड टाइम के लिए, आप दोनों वेरिएंट पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं, जिससे कीमतें कम होकर 19,999 रुपये और 23,999 रुपये हो जाती हैं।
Camon 30 Premier 5G, जो 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है, इसका प्राइस 39,999 रुपये है। 3,000 रुपये की छूट के साथ, इसकी कीमत भी 36,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा, ब्रांड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ग्राहकों के लिए 4,999 रुपये के फ्री गिफ्ट्स भी लेकर आया है।
Tecno Camon 30 के स्पेसिफिकेशन
Tecno Camon 30 एक शानदार डिजाइन में कई पावरफुल फीचर्स ऑफर कर रहा है। फोन में फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.78 इंच का बड़ा एलटीपीएस AMOLED डिस्प्ले है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जो स्क्रॉलिंग और गेमप्ले को बेहतर करता है। डिवाइस में 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले 100% डीसीआई-पी3 कलर देती है।
कैमरा है सबसे जबरदस्त
फोन में IP53 रेटिंग भी है, जो धूल और पानी से इसे बचाती है। फ्रंट कैमरा आई-ट्रैकिंग ऑटोफोकस के साथ 50MP सेंसर ऑफर करता है, जो हाई क्वालिटी वाली सेल्फी के लिए बेस्ट फोन है। रियर कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन के साथ 50MP Sony IMX 890 प्राइमरी कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और AI-बेस्ड QVGA लेंस मिलता है, जो 100MP मोड शॉट्स और 10X जूम सपोर्ट करता है। इसमें सुपर नाइट, टाइम लैप्स और व्लॉग मोड जैसे मोड भी मिल रहे हैं।
बड़ी बैटरी दमदार प्रोसेसर
फोन 6nm आर्किटेक्चर और ऑक्टा-कोर सेटअप के साथ D7020 5G प्रोसेसर से लैस है, जो फास्ट एंड एफ्फिसिएंट परफॉर्मेंस ऑफर करता है। यह 16GB या 24GB रैम और 512GB तक के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जो मल्टीटास्किंग और ऐप्स और मीडिया के लिए बेस्ट है। फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 33W या 70W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस 70W चार्जर के साथ केवल 19 मिनट में 50% चार्ज हो जाता है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
18 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
20 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
22 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines