98 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की गई नौकरी! Apple, Google, Microsoft समेत 330 टेक कंपनियों में छंटनी

Tech layoffs in 2024: Apple, Google, Microsoft समेत 330 टेक कंपनियों में छंटनी चल रही है और अब तक 98 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी चली गई है। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

Tech layoffs in 2024

Tech layoffs in 2024: टेक इंडस्ट्री में नौकरियों में कटौती इतनी तेजी से हो रही है, जिसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 2024 के पहले 6 महीनों में ही दुनिया भर की 330 से ज्यादा कंपनियों में से 98 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है। टेक छंटनी पर नजर रखने वाले एक प्लेटफॉर्म Layoffs.fyi की रिपोर्ट में भी इस बात का खुलासा हुआ है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार अब तक कुल 98,834 कर्मचारियों की रोजी-रोटी छिन चुकी है। Apple, Google, Microsoft और Meta जैसी बड़ी कंपनियां उन 333 कंपनियों में शामिल हैं, जिनमें नौकरियों में कटौती की गई है।

AI की एंट्री से गई जॉब्स?

कहा जा रहा है कि नौकरियों में इस कटौती की वजह कहीं न कहीं इकनोमिक चैलेंज और AI की एंट्री को बताया जा रहा है। मेटा, ट्विटर और सिस्को जैसी टेक दिग्गज कंपनियों ने 2023 में अपने कर्मचारियों की संख्या में काफी कमी की थी, लेकिन नौकरियों में कटौती करने वाली कंपनियों की लिस्ट लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे पता चलता है कि 2024 में भी रोजगार संकट बना रह सकता है।

Tech layoffs in 2024

इस महीने Microsoft में छंटनी  

वहीं, इस महीने की शुरुआत में, Microsoft ने Azure क्लाउड डिवीजन और मिक्स्ड रियलिटी यूनिट सहित कई अन्य विभाग के लगभग 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। रिपोर्ट में बताया गया कि ज्यादातर नौकरियों में कटौती कंपनी के स्ट्रेटेजिक मिशन और टेक्नोलॉजी ऑर्गेनाइजेशन के अंदर हुई है।

इतना ही नहीं Microsoft ने Activision Blizzard एक्वीजीशन के बाद अपने गेमिंग डिवीजन से 1,900 लोगों को नौकरी से निकाल दिया।
Amazon में भी छंटनी कई यूनिट्स में हुई है, जिसमें ऑडिबल (5%), प्राइम वीडियो, ट्विच में लगभग 500 कर्मचारी और बाय विद प्राइम टीम में भी लोगों को निकाला गया है।

मेटा ने भी कर्मचारियों को कहा बाय-बाय

इस बीच, Facebook-पैरेंट मेटा ने हाल ही में रियलिटी लैब के रिस्ट्रक्चरिंग के नाम पर कर्मचारियों के एक छोटे हिस्से को कंपनी से बाय-बाय कह दिया, जो कंपनी के AR/VR हेडसेट, सॉफ्टवेयर और अन्य मेटावर्स प्रोजेक्ट्स को तैयार करती थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ