Tech Industry Jobs Growth: नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज यानी NASSCOM की 24 फरवरी को जारी एनुअल स्ट्रेटेजिक Review रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में टेक इंडस्ट्री में 1.25 लाख नई नौकरियां जुड़ेंगी। यह संख्या पिछले साल की तुलना में दोगुनी है जहां सिर्फ 60,000 नई भर्तियां हुई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक इस वृद्धि के साथ अब इस सेक्टर में कुल कर्मचारियों की संख्या लगभग 58 लाख हो गई है। यह विकास ऐसे टाइम में हुआ है जब IT इंडस्ट्री लगभग 1.5 वर्षों बाद डिमांड में सुधार देख रहा है। अमेरिका और यूरोप के लीडिंग मार्केट में आर्थिक मंदी के कारण इंडस्ट्री पर दबाव था लेकिन अब इसमें पॉजिटिव बदलाव आ रहा है।
बढ़ेगा टेक इंडस्ट्री का कुल रेवेन्यू
बता दें कि पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि टेक सेक्टर में 2.50 लाख नई नौकरियां जुड़ेंगी और कुल कर्मचारियों की संख्या 54.30 लाख होगी। लेकिन अब संशोधित आंकड़ों के अनुसार यह संख्या बढ़कर 56.74 लाख हो गई है। यही नहीं भारत के टेक इंडस्ट्री का कुल रेवेन्यू वित्त वर्ष 2026 के एंड तक 300 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025 के लिए नैसकॉम ने 5.1% की वृद्धि का अनुमान जताया है जिससे कुल इंडस्ट्री रेवेन्यू 282.6 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो जाएगा। हार्डवेयर सहित, इंडस्ट्री ने 13.8 बिलियन डॉलर का इंक्रीमेंटल रेवेन्यू जोड़ा है।
नैसकॉम की चेयरपर्सन सिंधु गंगाधरन ने बताया कि बेहतर AI एक्सेक्यूटिव, एजेंटिक AI का उभरना और Global Competence Centers (GCC) की बढ़ती मैच्योरिटी टेक इंडस्ट्री के स्ट्रक्चर को नया रूप दे रही है।” रिपोर्ट के अनुसार Engineering रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D), GCC सर्विस और बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट (BPM) टेक इंडस्ट्री में सबसे तेजी से बढ़ते सब-रीजन हैं। डिजिटल इंजीनियरिंग भी BFSI, हेल्थकेयर और रिटेल जैसे सेक्टर में विस्तार कर रही है जिसमें लगभग दो-तिहाई डील्स इसी से जुडी हैं।
ग्लोबल कम्पेटेन्स सेंटर्स की बढ़ती भूमिका
2024 में टेक इंडस्ट्री में 1,750 से ज्यादा जीसीसी होंगे जो हाई-वैल्यू सर्विस और प्रोडक्ट इंजीनियरिंग के प्रति बढ़ते रुझान को दिखाता है। नैसकॉम ने बताया कि अब इंडस्ट्री का एक्सपोर्ट रेवेन्यू ग्लोबल MNCs और इंडियन सर्विस प्रोवाइडर्स के बीच समान रूप से बंटा हुआ है। वहीं इस रिपोर्ट पर रियेक्ट करते हुए विप्रो के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर संजीव जैन ने कहा कि यह समीक्षा भारत के टेक इंडस्ट्री की मजबूती को दर्शाती है और ग्लोबल इकनोमिक इंस्ताबिलिटी के बीच बैलेंस बनाए रखने में मदद करती है।
ये भी पढ़ें: iPhone 16 Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 20 हजार का मिल रहा Discount!
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
10 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
12 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
15 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
17 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines