लो जी! iPhone मिलेगा सिर्फ 10 मिनट में, यहां से कर सकते हैं ऑर्डर

Zepto के बाद स्विगी इंस्टामार्ट ने भी अब क्विक स्मार्टफोन डिलीवरी को शुरू कर दिया है। हालांकि अभी ये सर्विस कुछ ही शहरों में उपलब्ध है और जल्द ही इसे बाकी शहरों में शुरू किया जाएगा।

Swiggy Instamart 10 minute Smartphone Delivery
विज्ञापन

अपनी फास्ट डिलीवरी सर्विस के लिए मशहूर स्विगी इंस्टामार्ट ने अब तुरंत स्मार्टफोन डिलीवरी की शुरुआत करके कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में कदम रख दिया है। यह नई पेशकश अभी के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, गुड़गांव, नोएडा और फरीदाबाद सहित 10 बड़े भारतीय शहरों में उपलब्ध है और जल्द ही इसे अन्य शहरों में भी शुरू किया जाएगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…

सिर्फ 10 मिनट में डिलीवर होगा स्मार्टफोन

ग्राहक अब Apple, Samsung, OnePlus और Xiaomi जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन ऑर्डर कर सकते हैं, जिनमें iPhone 16e, Samsung M35, OnePlus Nord CE और Redmi 14C जैसे पॉपुलर मॉडल 10 मिनट के अंदर डोरस्टेप डिलीवरी के लिए उपलब्ध हैं। इस प्लेटफॉर्म पर Oppo, Vivo, Realme और Motorola के डिवाइस भी शामिल हैं।

Advertisment

खरीदारी पहले से कहीं ज्यादा आसान

इस सर्विस को पेश करते हुए कंपनी ने बताया है कि भारतीय कंस्यूमर अच्छी जानकारी रखते हैं और उन्हें ठीक-ठीक पता है कि उन्हें क्या चाहिए। यह नई पहल से हाई क्वालिटी टेक्निकल प्रोडक्ट्स तक लोगों की तुरंत पहुंच होगी। चाहे आपको जल्द से जल्द कुछ चाहिए हो या लंबे टाइम से आप कुछ खरीदने की सोच रहे हों, इससे स्मार्टफोन की खरीदारी पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।

जोड़ी गई 32 नई जगह

स्विगी इंस्टामार्ट लगातार अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक के बाद एक सर्विस ला रहा है, अब यह 100 से ज्यादा शहरों में काम कर रहा है, जिसमें अकेले 2025 में 32 नई जगह जोड़ी गई हैं। शुरुआत में किराने के सामान और रोजमर्रा की जरूरतों पर फोकस करने वाले इस प्लेटफॉर्म का इलेक्ट्रॉनिक्स में कदम रखना इसके क्विक कॉमर्स ऑफरिंग में चेंज लाने की दिशा में एक स्ट्रेटेजिक चेंज का संकेत देता है।

यहां से भी कर सकते हैं ऑर्डर

इसके अलावा हाल ही में पॉपुलर क्विक कॉमर्स सर्विस Zepto की ओर से भी 10 मिनट के अंदर आप एप्पल का iPhone या कोई अन्य एप्पल प्रोडक्ट ऑर्डर कर सकते हैं। LinkedIn पोस्ट के जरिए हाल ही में कंपनी के को-फाउंडर ने इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ