Steve Jobs: एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स द्वारा एप्पल-1 कंप्यूटर (Apple Computer-1) के लिए लिखा गया एक हैंडरिटेन ऐड को $175,759 (लगभग 1.4 करोड़ रुपये) में बेचा गया। बोस्टन बेस्ड आरआर ऑक्शन के अनुसार, विज्ञापन में वर्किंग प्रोटोटाइप के 2 पोलेरॉइड भी शामिल हैं, जिन्हें कैलिफोर्निया में द बाइट शॉप में क्लिक किया गया था। ऐपल के बेसिक प्रोग्राम को दिखाने वाली Apple-1 कंप्यूटर की एक स्क्रीन को भी इसमें दिखाया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विज्ञापन पर छोटे अक्षरों में मिस्टर जॉब्स का पूरा नाम, “स्टीव जॉब्स” लिखा हुआ है। इसमें उनके माता-पिता के घर का फोन नंबर और पता भी दर्ज है। यह पता- 11161 क्रिस्ट डॉ., लॉस अल्टोस, Ca 94022, (415) 968-3596 है।
नीलामी पर जानकारी देते हुए ऑक्शन हाउस ने कहा है कि ऐड को एक ऑफ वाइट बाइंटर शीट पर ब्लैक रंग की स्याही से बड़े ही शानदार तरीके से लिखा गया था। यह Apple-1 की स्पेक्स शीट का रफ ड्राफ्ट भी था। ऐड को साल 1976 का बताया जाता है।
यह भी पढ़ेंः iQOO का बड़ा धमाका! 31 अगस्त को लॉन्च करेगा एक साथ तीन स्मार्टफोन, फीचर्स पर हो जाएंगे फिदा
ऐड में है कई जानकारियां
स्टीव जॉब्स द्वारा लिखे गए इस ऐड में बताया गया है कि कंप्यूटर या तो 6800, 6501 या 6502 माइक्रोप्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा स्टीव जॉब्स ने अपने इस हैंडरिटेन ऐड में कई और जानकारियां दी हैं। बताया जाता है कि इस ड्राफ्ट ऐड के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन ओरिजिनल ऐड के साथ मेल खाते हैं। इस ऐड को पहली बार साल 1976 में इंटरफेस मैगजीन के जुलाई एडिशन में पेश किया गया था।
एप्पल आज के समय में दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी बन चुकी है। वह कंप्यूटर की दुनिया से आगे निकलते हुए अपने स्मार्टफोन, टैबलेट, वॉच सहित कई अन्य गैजेट्स पेश कर रहा है। कंपनी मोबाइल सेगमेंट में अपनी आइफोन 15 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी में है। ऐप्पल ने हाल ही में अपने दो स्टोर भारत में खोला है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
21 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
22 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines