Starlink Satellite Internet Price in India: नए तरीके की इंटरनेट सर्विस के साथ “सैटेलाइट इंटरनेट” भारत में लॉन्च होने वाला है। भारतीयों के लिए सीधा स्पेस में मौजूद सैटेलाइट से इंटरनेट सर्विस डिवाइस तक पहुंचने में सक्षम होगी जो यूजर्स का मजा दोगुना कर सकती है। दूरसंचार विभाग (DoT) ने रिलायंस जियो और वनवेब को सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए लाइसेंस प्रदान कर दिया है। जबकि, एलन मस्क की स्टारलिंक को भी जल्द ही लाइसेंस मिल जाएगा। नागरिक उड्डयन मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि स्टारलिंक के लिए लाइसेंस प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है और लेटर ऑफ इंटरनेट (LOI) जारी कर दिया गया है। सिंधिया की उम्मीद अनुसार DoT से स्टारलिंक को भी जल्द लाइसेंस मिल जाएगा।
IN-SPACe से अप्रूवल भी जरूरी
सिर्फ इतना ही नहीं, भारत में स्टारलिंक को सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए लाइसेंस धारकों IN-SPACe से अप्रूवल भी लेना होगा। स्टारलिंक के अलावा रिलायंस और वनवेब के लिए भी IN-SPACe से अप्रूवल लेना होगा। TRAI द्वारा प्रशासनिक स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए Starlink को पॉलिसी नॉर्म्स प्रदान किया जाएगा जो कमर्शियल रोलआउट को कंट्रोल करेगा। भारत में अगर स्टारलिंक आया तो वो आपके लिए कितना किफायती रहेगा या नहीं? या किन बातों का ध्यान रखना जरूरी होगा? आइए जानते हैं।
स्टारलिंक से जुड़ी 3 जरूरी बातें
1. सैटेलाइट इंटरनेट से जेब पर ज्यादा भार- स्टारलिंक के सैटेलाइट की लागत अधिक है। बांग्लादेश में पहले से शुरू इस सर्विस का लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 33,000 रुपये की किट खरीदनी होती है। जबकि, दुनियाभर में हार्डवेयर किट की कीमत करीब 21,300 रुपये से 32,400 रुपये के बीच है। भारत में भी स्टारलिंक के सैटेलाइट किट की कीमत 32,400 रुपये के आसपास हो सकती है जो कि भारतीयों की जेब पर अधिक भार डाल सकती है।
ये भी पढ़ें- Explainer: ब्रॉडबैंड और मोबाइल से कैसे अलग है सैटेलाइट इंटरनेट, जानिए आम आदमी के लिए सस्ता रहेगा या नहीं?
2. सैटेलाइट इंटरनेट होगा महंगा- भले ही बांग्लादेश की तुलना में स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को भारत में सस्ते प्लान के साथ लाने की बात चल रही है, लेकिन फिर भी ये यूजर्स के लिए महंगा साबित हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार अगर स्टारलिंक के सैटेलाइट प्लान की कीमत 840 रुपये प्रतिमाह हुई तो ये बांग्लादेश में पहले से शुरू स्टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट से काफी कम हो सकता है।
यहां प्रतिमाह 4200 रुपये के साथ सैटेलाइट प्लान उपलब्ध है। मगर सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस में यूजर्स को कॉलिंग का फायदा नहीं मिलेगा। इंटरनेट के जरिए कॉल करनी आसान हो सकती है, लेकिन एक नंबर से दूसरे नंबर एसटीडी या लोकल कॉल के लिए सिम का रिचार्ज होना जरूरी होगा जिससे कहीं न कहीं आपका खर्चा बढ़ ही सकता है।
3. बिना नेटवर्क क्षेत्र के लिए फायदेमंद- स्टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस, उन यूजर्स के लिए अधिक फायदेमंद है जो इंटरनेट की दुनिया का मजा उठा चाहते हैं लेकिन इसके लिए उनके क्षेत्र में सही नेटवर्क ही नहीं है। ऐसी जगह जहां नेटवर्क के टावर नहीं है या उनके लिए नेटवर्क कनेक्टिविटी तक पहुंचना सक्षम नहीं है, उनके लिए सैटेलाइट इंटरनेट फायदेमंद हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क के स्टारलिंक के सैटेलाइट इंटरनेट को लाने की बात चल रही है और इसके प्रोसेसिंग शुरू हो चुकी है। इसके बाद ही प्लान की असल कीमत की पुष्टि हो सकेगी।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
7 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
10 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines