Starlink Satellite Internet in India: भारत में एलन मस्क की स्टारलिंक कंपनी की सर्विस शुरू होने का ज्यादातर सभी को इंतजार है। खासतौर पर ऐसे क्षेत्र के लोग सैटेलाइट इंटरनेट की शुरुआत का इंतजार कर रहे हैं जहां नेटवर्क नहीं आता है और उनके लिए दूर-दराज के लोगों से संपर्क मुमकिन नहीं हो पाता है। हालांकि, भारत में जल्द ही स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू हो जाएगी और सभी इसका लाभ उठा सकेंगे। भूटान, बांग्लादेश के अलावा अब वेस्ट अफ्रीका के गिनी-बिसाऊ में भी स्टारलिंक की सर्विस शुरू हो गई है। इसकी पुष्टि एलन मस्क समेत स्टारलिंक के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से की गई है।
गिनी-बिसाऊ में हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस शुरू
स्टारलिंक ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर जानकारी दी है कि “स्टारलिंक की हाई-स्पीड, कम-विलंबता इंटरनेट अब गिनी-बिसाऊ में उपलब्ध है!” इस पोस्ट को रिट्वीट कर एलन मस्क ने भी जानकारी दी है कि “स्टारलिंक अब गिनी-बिसाऊ में उपलब्ध है।”
भारत में कब तक शुरू होगी स्टारलिंक सर्विस?
एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी स्टारलिंक को जरूरी लाइसेंस तो मिल चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ प्रोसेस बाकी है। टेस्टिंग के बाद ही इस सर्विस को सभी के लिए उपलब्ध किया जाएगा। अभी तक भारत में स्टारलिंक सर्विस की शुरुआत 2025 के आखिरी तक बताई जा रही है। जबकि, 2026 की शुरुआत तक सभी के लिए सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस शुरू होने की उम्मीद है। फिलहाल, इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
अनलिमिटेड डेटा प्लान की कीमत
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिससे ये पता चलता है कि स्टारलिंक सर्विस की कीमत कितनी हो सकती है। खबरों की मानें तो ग्राहकों के लिए स्टारलिंक की सैटेलाइट डिश को करीब 33 हजार रुपये में दिया जा सकता है जो कि वनटाइम पेमेंट रहेगी। वहीं, अनलिमिटेड डेटा एक्सेस के लिए मासिक सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 3 हजार रुपये होने की उम्मीद है। मगर अभी तक इसे लेकर कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।
मिल सकता है मुफ्त ट्रायल
ग्राहकों को लुभाने के लिए स्टारलिंक की ओर से ट्रायल स्ट्रैटेजी अपनाई जा सकती है। इसके तहत एक महीने के लिए डिवाइस के साथ फ्री में ट्रायल दिया जा सकता है। इस तरह की स्ट्रैटेजी को भारत में पहले ही जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियां अपना रही हैं जो अपने प्लान के साथ मुफ्त में OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें- Explainer: ब्रॉडबैंड और मोबाइल से कैसे अलग है सैटेलाइट इंटरनेट, जानिए आम आदमी के लिए सस्ता रहेगा या नहीं?
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
7 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
10 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines