Starbucks founder Howard Schultz: आजकल टीवी शो के मुकाबले लोग पॉडकास्ट को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में एक पॉडकास्ट एपिसोड ‘अक्वायर्ड’ के दौरान स्टारबक्स के फाउंडर और तीन बार CEO रहे हावर्ड शुल्ज ने अपना एप्पल के को-फाउंडर Steve Jobs के साथ मुलाकात का एक किस्सा शेयर किया। हालांकि इस मुलाकात के दौरान स्टीव जॉब्स उन पर चिल्लाए थे और कहा था कि उन्हें अपनी पूरी लीडरशिप टीम को नौकरी से निकाल देना चाहिए। भले ही उस वक्त हावर्ड को ये सुनने में काफी अजीब लगा, लेकिन कुछ वक्त बाद उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि स्टीव बिलकुल सही थे।
हावर्ड ने संभाला स्टारबक्स
बता दें कि स्टारबक्स की कमान हावर्ड कई बार संभाल चुके हैं। सबसे पहले हावर्ड 1986 से 2000 तक स्टारबक्स के अध्यक्ष और CEO रहे, इसके बाद 2008 से 2017 तक और फिर 2022 से मार्च 2023 तक सीईओ के तौर पर काम किया। इसके बाद लक्ष्मण नरसिम्हन ने मार्च 2023 में कंपनी की बागडोर संभाली, जो पहले पेप्सीको में काम कर चुके हैं।
एप्पल कैंपस में किया इनवाइट
मोबाइल ऑर्डर और दूसरी चीजों को लेकर हावर्ड ने बताया कि 2008 में उनकी एप्पल के साथ मीटिंग होनी थी। इस दौरान एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स ने हावर्ड को एप्पल कैंपस में इनवाइट किया था। मीटिंग की बातचीत करते हुए वहां दोनों कैंपस के गार्डन में टहल रहे थे। हावर्ड ने पॉडकास्ट में बताया कि स्टीव को मीटिंग के दौरान घूमना काफी पसंद है और वो अक्सर इमारत के बाहर घूमते हुए बात करना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें : Elon Musk ने WhatsApp को बताया ‘Spyware’, मामला जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा!
जब बताई स्टारबक्स की समस्याएं तो…
इसी दौरान जब हावर्ड, स्टीव जॉब्स के साथ घूम रहे थे तो उन्होंने स्टारबक्स की समस्याओं के बारे में बताया, जिस पर अचानक स्टीव जॉब्स भड़क गए और स्टीव ने उन्हें रोक लिया और सीधे शब्दों में कहा कि ‘वापस सिएटल जाओ और पूरी लीडरशिप टीम को निकाल दो।’ हालांकि उस वक्त ये बात सुनकर हावर्ड को लगा कि शायद स्टीव उनके साथ मजाक कर रहे हैं।
Steve Jobs चिल्लाए और बोले…
इसके बाद हावर्ड ने स्टीव से सवाल किया और कहा कि ‘क्या बकवास कर रहे हो? सबको निकाल दूं?’ इस पर स्टीव जॉब्स और भी हाई टोन में बोले, ‘मैंने वही तो कहा! सबको निकालो! अगर में तुम्हारी जगह होता तो यही करता।’ इस पर हावर्ड ने जवाब दिया कि ‘स्टीव अगर, मैं सबको निकाल दूंगा तो काम कौन करेगा? जिसके बाद जॉब्स ने कहा कि “मैं तुमसे प्रॉमिस करता हूं, अगले 6 महीने में या 9 महीने में ये लोग खुद ही कंपनी से चले जाएंगे।” और ऐसा हुआ भी।
जॉब्स की बात बिलकुल सही निकली। हालांकि बाद में जब जॉब्स को हावर्ड ने बताया कि वो सभी चले गए तो इस पर जॉब्स बोले कि ‘अच्छा, तुम 9 महीने लेट हो गए हो सोचो इतने समय में तुम और क्या-क्या कर सकते थे।’
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
18 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
19 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
21 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines