Music लवर्स की हुई बल्ले-बल्ले, Spotify ने पेश किया सस्ता Ad-Free प्लान

Spotify New Premium Plan: क्या आप भी म्यूजिक लवर हैं? और फोन पर बहुत ज्यादा गाने सुनते हैं तो Spotify आपके लिए एक सस्ता Premium प्लान लाया है जिसमें आपको ढेरों बेनिफिट्स मिलते हैं। चलिए इसके बारे में जानें

Spotify New Premium Plan
विज्ञापन

Spotify New Premium Plan: Spotify भारत में पॉपुलर म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म में से एक है। वहीं, अगर आप भी एक music लवर हैं तो कंपनी आपके लिए एक खास प्लान लेकर आई है। जी हां, कंपनी ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए स्पेशल बेनिफिट्स के साथ एक नया ‘प्रीमियम’ सब्सक्रिप्शन प्लान पेश किया है। अपनी प्रीमियम सर्विस के लिए ज्यादा यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए कंपनी ने ये कदम उठाया है।

लिमिटेड टाइम के लिए ऑफर

दरअसल कंपनी नए पर्सनल एकाउंट्स के लिए 59 रुपये में ‘लिमिटेड टाइम’ के लिए प्रीमियम ऑफर पेश कर रही है। Spotify India के अनुसार, इस ऑफर का लाभ केवल तभी उठाया जा सकता है जब आपने पहले प्रीमियम न लिया हो। यह ऑफर 25 अगस्त, 2024 तक वेलिड है।

Advertisment

मिलते हैं इतने बेनिफिट्स

प्रीमियम बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें Ad-Free म्यूजिक एक्सपीरियंस मिलने वाला है। म्यूजिक के बीच में ऐड काफी ज्यादा परेशान करते हैं जिसे कोई भी पसंद नहीं करता। प्रीमियम प्लान इन एड्स से आपको छुटकारा दिलाएगा। साथ ही, यूजर्स इंटरनेट से कनेक्ट न होने पर भी गाने सुनने के लिए डाउनलोड कर सकते हैं। Spotify प्रीमियम हाई क्वालिटी में Songs स्ट्रीम करने की भी सुविधा देगा। इतना ही नहीं प्रीमियम यूएर्स अपने दोस्तों के साथ रियल टाइम में Song भी सुन सकते हैं।

Spotify Premium Plan

ऑफर के बाद इतने रुपये में मिलेगा प्लान

हालांकि ये लिमिटेड टाइम ऑफर खत्म होने के बाद Spotify यूजर्स को हर महीने 119 रुपये देने होंगे। ध्यान दें कि अगर आपने Spotify प्रीमियम पहले लिया है या पहले से ही प्रीमियम यूजर हैं, तो आप 59 रुपये वाले प्लान को नहीं ले पाएंगे। इसलिए, आप दूसरे प्रीमियम प्लान देख सकते हैं। चलिए अन्य प्लान्स भी जानें…

विज्ञापन

Spotify प्रीमियम मिनी प्लान

यह प्लान एक हफ्ते के लिए सिर्फ मोबाइल पर प्रीमियम ऑफर करता है। बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें आपको 30 सांग तक ऑफ़लाइन सुनना और बेसिक ऑडियो क्वालिटी में सांग प्ले करने की सुविधा मिलती है। इस प्लान की कीमत 25 रुपये है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ