Split AC Vs Window AC Which is Better: गर्मियां आने वाली हैं और ये मौसम आते ही लोग एक नया एयर कंडीशनर खरीदने की प्लानिंग करने लगते हैं लेकिन ऐसे में एक बड़ा सवाल अक्सर सामने आता है कि आखिर कौन सा AC खरीदना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। यानी स्प्लिट AC लें या विंडो AC बेस्ट है। अगर आप भी इसी समस्या में फंस गए हैं, तो आपको बता दें कि स्प्लिट AC, विंडो AC की तुलना में कई चीजों में बेहतर है। आइए जानते हैं कि क्यों स्प्लिट AC विंडो AC के मुकाबले एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है…
बिजली की बचत
आजकल ज्यादातर स्प्लिट AC में इनवर्टर टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है, जो बिजली की खपत को कम करती है। वहीं, बहुत कम विंडो AC में यह टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है, जिससे यह ज्यादा बिजली खर्च करता है। ऐसे में अगर आप ज्यादा टाइम तक AC यूज करते हैं, तो स्प्लिट AC बेस्ट है।
कम शोर
यही नहीं स्प्लिट AC में कंप्रेसर और कूलिंग यूनिट अलग-अलग लगे होते हैं, जिसकी वजह से यह बेहद कम शोर करता है। जबकि विंडो AC का पूरा सिस्टम एक ही यूनिट में लगा होता है, जिससे यह ज्यादा शोर करता है और नींद खराब कर सकता है।
वेंटिलेशन
इतना ही नहीं विंडो AC फिट करने के लिए बड़ी खिड़की की जरूरत होती है, जिससे कमरे में Natural Light और वेंटिलेशन कम हो सकता है लेकिन अगर कमरे में सिर्फ एक ही खिड़की है, तो स्प्लिट AC ज्यादा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि इसे दीवार पर कहीं भी फिट किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Netflix और Amazon Prime मिलेगा बिल्कुल फ्री! जियो, एयरटेल और Vi यूजर्स इन प्लान्स को अभी करें चेक
बेहतर कूलिंग
ऐसा कहा जाता है कि स्प्लिट AC की कूलिंग विंडो AC की तुलना में ज्यादा बेहतर होती है। अगर आपका रूम 150 स्क्वायर फीट से बड़ा है, तो स्प्लिट AC ज्यादा अच्छे से काम करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि स्प्लिट AC का एयर सर्कुलेशन ज्यादा बेहतर होता है, जिससे पूरे कमरे में कूलिंग बनी रहती है।
ज्यादा फीचर्स
यही नहीं आजकल स्प्लिट AC में कई स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलते हैं जैसे वाई-फाई कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी, डुअल इनवर्टर टेक्नोलॉजी, स्लीप मोड और ह्यूमिडिटी कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। जबकि आज भी कई विंडो AC में ये एडवांस फीचर्स मिसिंग हैं।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
17 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
18 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
19 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
20 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
21 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
1 day agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines