Spam Calls and Message Number: क्या आप भी अपने फोन पर आने वाले स्पैम कॉल्स या मैसेज से परेशान हैं? तो शायद इससे छुटकारा पाने के लिए आप भी अलग-अलग तरीके अपनाते होंगे। हालांकि, कभी आपने ये जानने की कोशिश की है कि आपका नंबर उन तक पहुंचता कैसे हैं? अगर नहीं तो आइए आज आपको बताते हैं कि आपका नंबर स्पैम कॉल या मैसेज करने वालों के पास कैसे और कहां से पहुंचता है? साथ ही फिशिंग या फ्रॉड से बचने का तरीका भी बताते हैं?
Where do scammers get your number?
इस कोई संधे की बात नहीं है कि स्पैम कॉल या मैसेज से आपके पर्सनल डेटा को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि, आपके डेटा भी कहीं न कहीं मोबाइल नंबर स्कैमर्स तक पहुंचने का कारण होता है। आपका नाम, उम्र, नंबर भी पर्सनल इंफॉर्मेशन जैसी जानकारी साझा हो सकती है। उदाहारण के तौर पर आपने अपना फोन नंबर साथ में अन्य जानकारी को किसी वेबसाइट पर साझा किया तो वहां आपकी जानकारी सेव हो जाती है, जिसका फायदा स्कैमर्स जानकारी किसी वेबसाइट पर शेयर की तो आपकी डिटेल्स सेव जाती हैं।
क्यों आते हैं इंश्योरेंस या बैंक से कॉल्स?
कई बार आप भी सोचते होंगे कि हमनें तो किसी तरह के इंश्योरेंज या बैंक में कार्ड के लिए कोई अप्लाई किया नहीं तो हमारा नंबर कैसे स्पैमर्स के पास गया? तो आपको बता दें कि किसी भी वेबसाइट पर अगर आपने कभी नंबर साझा किया होगा या फिर आपका नंबर किसी बैंक से लिंक होगा तो आसानी से आपका नंबर स्पैमर्स तक पहुंच जाता है।
फिशिंग या फ्रॉड के हो सकते हैं शिकार
नंबर साझा होने पर स्पैम्स कॉल्स और मैसेज काफी आने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा संभावना फिशिंग या फ्रॉड के शिकार होने की रहती है। इसमें लोगों को फ्री ऑफर्स या लॉटरी का लालच देते हुए फसाया जाता है, जिसमें फंसकर लोग अपने बैंक की जानकारी को शेयर कर देते हैं और फिशिंग के शिकार हो जाते हैं।
क्या है बचाव का तरीका?
बचाव के लिए खास तरीका तो नहीं है लेकिन हां, आप सतर्कता बरते हुए बच सकते हैं। किसी भी साइट पर अपना नंबर साझा ना करें। फोन पर आ रहे स्पैम कॉल्स या मैसेज को इग्नोर करें। आप चाहें तो इसके लिए फोन में ट्रू कॉलिंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं जिससे स्पैम कॉल या मैसेज की पहले ही जानकारी हो सकेगी।
संबंधित खबरें
Apple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
39 mins agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 hr agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
17 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
19 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
22 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines