Sony PS5 Pro Teaser: क्या आप भी गेमिंग करना पसंद करते हैं या इन दिनों कोई नया गेमिंग कंसोल खरीदने की सोच रहे हैं तो जरा रुकिए। ऐसा लग रहा है कि कंपनी इन दिनों अपने फैंस के लिए कुछ बड़ा प्लान कर रही है। जी हां, कंपनी ने अपने सोशल मीडिया पर एक मिस्टीरियस कंसोल को टीज किया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह PS5 प्रो कंसोल हो सकता है जो PS5 का अपग्रेड मॉडल होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने सोनी प्लेस्टेशन की 30th एनिवर्सरी के जश्न के तौर पर डिवाइस को टीज किया है।
मिलेगा 4K 60fps गेमप्ले
कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट भी पोस्ट किया है जिसमें दो कंसोल दिखाए गए हैं जिनमें से एक PS5 है। PS 5 प्रो में 4K 60fps गेमप्ले की पेशकश की उम्मीद है, जो मौजूदा फ्लैगशिप PS5 से एक बेहतरीन ऑप्शन बन जाएगा। रिपोर्ट बताती है कि इसमें ज्यादा पावरफुल GPU होगा। जबकि CPU में बदलाव होने की संभावना काफी कम है। यह 3.85 गीगाहर्ट्ज़ पर चल सकता है जो मौजूदा कंसोल से 10 परसेंट तेज होगा।
ये भी पढ़ें : iPhone 16 की सेल डेट रिवील, जोड़ लो पैसे, खरीदें कैसे? फटाफट जानें सभी डिटेल्स
करना होगा थोड़ा और इंतजार
हाल ही में डिवाइस का कोडनेम भी सामने आया है जिसे ट्रिनिटी कहा जा रहा है। अगर आप हार्डकोर गेमर हैं और नया प्लेस्टेशन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको कुछ और महीनों तक इंतज़ार करना पड़ सकता है। सोनी इस साल के अंत में सोनी PS 5 प्रो लॉन्च कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक किसी ऑफिशियल लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।
डिजाइन में होगा ये बदलाव
डिजाइन की बात करें तो PS5 Pro के साइड में 3 स्ट्राइप्स होने की उम्मीद है, जो PS5 की तुलना में एक और बदलाव है। कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो के डिजाइन को देखें तो ये काफी अलग भी दिख रहा है। अब कंपनी पावर के साथ-साथ इसके डिजाइन पर भी काफी मेहनत कर रही है। भारत में सोनी प्लेस्टेशन 5 की कीमत डिजिटल एडिशन यानी डिस्क-लेस वर्जन के लिए 44,990 रुपये है। यह फ्लिपकार्ट, अमेजन और अन्य सहित ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों जगह उपलब्ध है। जबकि प्लेस्टेशन 5 स्लिम डिस्क वर्जन की कीमत 54,990 रुपये है। वहीं, नए मॉडल की कीमत कुछ ज्यादा होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
9 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
12 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines