Sony PlayStation Black Friday Sale: सोनी प्लेस्टेशन ने भारत में अपनी ब्लैक फ्राइडे सेल शुरू कर दी है। इसमें सभी लेटेस्ट PS5 वेरिएंट, एक्सेसरीज और वीडियो गेम पर ऑफर और डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं हैं। ये सेल 5 नवंबर तक या स्टॉक खत्म होने तक चलेगी। इस सेल की हीरो डील PS5 डिजिटल एडिशन (स्लिम) है जो सोनी सेंटर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट, क्रोमा, रिलायंस, विजय सेल्स और अन्य ऑनलाइन स्टोर पर 37,490 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध हो गया है। ज्यादातर प्लेटफॉर्म पर, ग्राहक लिस्टेड प्राइस से ज्यादा डिस्काउंट भी ले सकते हैं, जो एक नया PS5 गेमिंग कंसोल खरीदने का सही मौका हो सकता है।
साथ ही मिलेंगे इतने बेनिफिट्स
ध्यान दें कि यह स्पेशलाइज्ड वर्जन अपने मॉड्यूलर डिजाइन के कारण ब्लू-रे डिस्क ड्राइव के साथ नहीं आता है, लेकिन इसे जरूरत पड़ने पर रेट्रोफिट किया जा सकता है। PS5 डिजिटल एडिशन फोर्टनाइट कोबाल्ट स्टार बंडल भी 37,490 रुपये में उपलब्ध है। इसमें Fortnite Cobalt Star बंडल वाउचर शामिल है, जो LEGO-स्टाइल कोबाल्ट स्नोफुट आउटफिट, सैफायर स्टार बैक ब्लिंग, इंडिगो इन्वर्टर पिकैक्स, वेदरड स्नो स्ट्राइप्स रैप, 1,000 वी-बक्स और गेम में कई अन्य बेनिफिट्स ऑफर करता है।
डिस्क वैरिएंट पर भी डिस्काउंट
PS5 कंसोल का डिस्क वैरिएंट भी 47,490 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध होगा, जबकि PS5 DualSense कंट्रोलर जैसी एसेसरीज की कीमत 3,990 रुपये से शुरू होगी और PS VR2 Horizon Call of the Mountain बंडल 25,000 रुपये की भारी छूट के साथ 36,999 रुपये में उपलब्ध होगा। S5 ASTRO’s PLAYROOM के साथ आता है, जो एक वीडियो गेम है जो आपको PS5 और DualSense कंट्रोलर की ओवरऑल कैपेबिलिटीज को समझने में मदद कर सकता है।
पॉपुलर गेम्स पर भी डिस्काउंट
हालांकि, आपको गेम खरीदने की जरूरत पड़ेगी। डेथ स्ट्रैंडिंग डायरेक्टर कट और अनचार्टेड: लिगेसी ऑफ थीव्स कलेक्शन जैसे पॉपुलर गेम 1,499 रुपये की रियायती कीमत पर उपलब्ध होंगे।
ये भी पढ़ें : iPhone 15 Pro Max की फिर धड़ाम गिरी कीमत, Amazon दे रहा है महा डिस्काउंट ऑफर!
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
9 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
11 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines