Sony PlayStation 5 Slim Variant Price in India : भारतीय गेमर्स के लिए गुड न्यूज है। सोनी ने घोषणा की है कि PlayStation 5 कंसोल का नया Slim वैरिएंट जल्द ही भारत में भी खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने पहली बार इस नए वेरिएंट को पिछले साल नवंबर में अमेरिका में लॉन्च किया था, जिसे अब भारत में 5 अप्रैल से सभी ग्राहक खरीद सकते हैं। बता दें कि PS5 स्लिम के डिस्क और डिजिटल दोनों वेरिएंट देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Detachable Disc ड्राइव का मिलता है ऑप्शन
जानकारी के अनुसार इस हफ्ते कंपनी ज्यादा स्टॉक के साथ इसे भारतीय बाजार में उतारेगी। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि PS5 स्लिम, कंसोल रेगुलर कंसोल का ही एक हल्का और पतला वेरिएंट है। PlayStation 5 Slim वैरिएंट का डिजाइन और इसके ज्यादातर चीजें एक जैसी हैं, लेकिन इसमें आपको Detachable Disc Drive और थोड़े बड़े स्टोरेज के साथ आता है।
ये भी पढ़ें : 12GB RAM और 125W फास्ट चार्जिंग के साथ Motorola का तगड़ा फोन लॉन्च
PlayStation 5 Slim वैरिएंट की कीमत
सोनी ने PlayStation के स्लिम वेरिएंट के प्राइस से भी पर्दा उठा दिया है, जिसमें कंसोल मौजूदा PS5 के समान कीमतों पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। PS5 स्लिम का डिस्क वेरिएंट 54,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। जबकि जबकि डिजिटल वेरिएंट की कीमत 44,990 रुपये होने वाली है। साथ ही ग्राहक PS5 स्लिम डिस्क ड्राइव को अलग से भी खरीद सकते हैं।
खरीद सकेंगे ऑफलाइन और ऑनलाइन
PS5 स्लिम 5 अप्रैल से देश में ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेलर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंसोल के नए वेरिएंट के स्टॉक सोनी की ShopatSC वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट, गेम्स द शॉप और अन्य रिटेलर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
पिछले साल किया था पेश
सोनी ने पिछले साल अक्टूबर में PS5 लाइनअप को रिफ्रेश किया था, जहां कंपनी ने एक स्लिम डिज़ाइन वाले नए कंसोल की घोषणा की थी, जो रेगुलर PS5 के समान हार्डवेयर ऑफर करता है। डिजाइन में बदलाव के कारण कुल मिलाकर इसका फॉर्म फैक्टर काफी छोटा हो गया है, रेगुलर PS5 की तुलना में PS5 स्लिम 30% ज्यादा छोटा और 24% तक हल्का है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
9 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
11 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines