Sony PlayStation 5 Slim Discount Offer: सोनी ने इस महीने की शुरुआत में भारत में PS5 स्लिम वेरिएंट को लॉन्च किया था। ये नया गेमिंग कंसोल 2020 में लॉन्च किए गए OG PlayStation 5 का ही अपग्रेड वेरिएंट है, PS5 स्लिम समान परफॉर्मेंस के साथ हल्के फॉर्म फैक्टर में आता है। शुरुआत में कंपनी ने ये स्लिम वेरिएंट अमेरिका में पेश किया था, लेकिन कंपनी ने 5 अप्रैल को इसे भारत में भी पेश कर दिया। सबसे अच्छी बात यह है कि ब्लिंकिट भी इस PS5 को कुछ ही मिनटों में डिलीवर कर रहा है। वहीं कंसोल पर जल्द ही डिस्काउंट ऑफर देखने को मिलने वाला है।
सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा नया कंसोल
सोनी इंडिया ने कंफर्म कर दिया है कि PS5 स्लिम पर जल्द ही भारी छूट मिलेगी। हालांकि, यह ऑफर सिर्फ लिमिटेड टाइम के लिए ही होगा। कंपनी ने बताया कि PS5 स्लिम अमेजन, ब्लिंकिट, क्रोमा, फ्लिपकार्ट, रिलायंस, सोनी सेंटर, विजय सेल्स और कई रिटेलर्स पर 49,990 रुपये की कीमत पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
1 मई से शुरू होगा ऑफर
यह ऑफर 1 मई से शुरू होगा और 14 मई तक या स्टॉक खत्म होने तक देखने को मिल सकता है। अभी कंसोल का एक्चुअल प्राइस 54,990 रुपये है। इसका मतलब है कि ग्राहकों को इस दौरान PS5 स्लिम पर 5,000 रुपये की छूट मिलने वाली है। बता दें कि PlayStation 5 स्लिम वेरिएंट का साइज 30 परसेंट कम है और अपने OG मॉडल की तुलना में 25 परसेंट हल्का है।
पिछले OG वेरिएंट से कैसे है अलग?
नया कंसोल नए डिजाइन में आ रहा है। उदाहरण के लिए अब इसमें दो पैनल के बजाय चार कवर पैनल मिल रहे हैं। जो कंसोल को एक अलग लुक देते हैं। नया PS5 ग्लॉसी लुक के साथ आता है जबकि निचला हिस्सा पुराने PS5 की तरह मैट फ़िनिश में आता है। इसके अलावा, PS5 स्लिम के सामने की तरफ रेगुलर यूएसबी टाइप-ए और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के बजाय दो यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहे हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
7 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
9 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines