हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Gamers की होगी बल्ले-बल्ले! Sony ला रहा है PS5 Pro; जानें क्या कुछ मिलेगा खास

Sony PlayStation 5 Pro Launch Date and Features : गेमर्स की जल्द ही मौज होने वाली है क्योंकि Sony PlayStation 5 का एक Pro मॉडल लॉन्च करने जा रहा है। आइए जानें लॉन्च से लेकर इसमें क्या कुछ मिलेगा खास…

विज्ञापन

Sony PlayStation 5 Pro Launch Date and Features: गेमिंग के दीवाने के लिए एक बड़ी खबर है। सोनी जल्द ही गेमर्स को एक और बड़ा तोहफा देने जा रहा है। जी हां, PS5 स्लिम के लॉन्च के बाद, सभी की नजरें अब नेक्स्ट GEN कंसोल पर टिकी हुई हैं जो OG PS5 से भी ज्यादा पावरफुल होने वाला है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी PS5 प्रो को जल्द ही लॉन्च करने की तैयारी में है क्योंकि सोनी डेवलपर्स ने हाल ही में डेवेलपर्स से Upcoming PlayStation के कम्पेटिबल गेम्स बनाने के लिए कहा है। जिससे ये साफ हो गया है कि जल्द ही नया गेमिंग कंसोल आ रहा है।

मिलेगा बेहतर GPU और तगड़ा CPU

जीएसएम एरिना की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोनी रे ट्रेसिंग कैपेबिलिटीज को बढ़ाने के लिए डेवलपर्स से PS5 प्रो के लिए अपने गेम तैयार करने के लिए कह रहा है। लीक्स में इसका एक कोड नेम भी सामने आया है जिसे ट्रिनिटी कहा जा रहा है। PS5 प्रो में एक बेहतर GPU और तगड़ा CPU होने की उम्मीद है। कई गेम्स इस नए कंसोल में पहले से ज्यादा फ्रेम रेट पर चलेंगी।

ये भी पढ़ें : Realme ने लॉन्च किए दो सस्ते 5G Smartphone

4K में दौड़ेंगी गेम्स

इनसाइड गेमिंग की एक पिछली रिपोर्ट से भी पता चलता है कि सोनी एक नया PS5 प्रो एन्हांस्ड कंसोल ला रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस PS5 प्रो में ग्राफिक्स के साथ 4K में कांस्टेंट 60 FPS मिलेंगे और बेहतर रे-ट्रेसिंग कैपेबिलिटीज इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगी।

कब लॉन्च होगा Sony PS5 Pro?

कंसोल के लॉन्च की बात करें तो लीक्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इसे इस साल के अंत में भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। यूट्यूबर मूर्स लॉ इज डेड ने भी PS5 प्रो पर एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होने इसके कोड नेम से पर्दा उठाया था। साथ ही यूट्यूबर ने दावा किया था कि उसे नए PS5 प्रो से जुड़े कुछ डाक्यूमेंट्स भी मिले हैं लेकिन कुछ ही देर बाद वीडियो को हटा दिया गया क्योंकि वीडियो में  कॉपीराइट कंटेंट शामिल था। हालांकि इससे यह साफ हो गया था कि PS5 प्रो पर कंपनी काम कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें