Sony PlayStation 5 Pro Features: सोनी ने हाल ही में गेमर्स के लिए एक बड़ी घोषणा की है। कंपनी ने आखिरकार PlayStation 5 Pro से पर्दा उठा दिया है, जो उनके बेहद पॉपुलर PS5 का अपग्रेडेड वर्जन है। अगर आप गेमिंग करना पसंद करते हैं, तो ये कंसोल आपके लिए है जिसमें आपको बेहतर ग्राफिक्स, फास्ट परफॉर्मेंस और स्मूथ गेमप्ले मिलने वाला है। PS5 Pro आपके गेमिंग एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। चाहे आप एक्शन, एडवेंचर या रेसिंग गेम पसंद करते हों, यह कंसोल ज्यादा इमर्सिव और अच्छे विज़ुअल एक्सपीरियंस देगा।
PS5 Pro में क्या है नया?
PS5 Pro को PS5 का अपग्रेडेड वर्जन कहा जा रहा है, जो बेहतर ग्राफिक्स, फास्ट परफॉर्मेंस और स्मूथ गेमप्ले ऑफर करता है। सोनी इस नए मॉडल पर उन गेमर्स से मिले फीडबैक के बेस पर काम कर रहा है जो और भी बेहतर विजुअल और स्मूथ गेमिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं। PS5 Pro को गेम को ज्यादा रीयलिस्टिक और ज्यादा इमर्सिव बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।
मिलेगा अपग्रेडेड GPU
PS5 Pro में सबसे खास इसका अपग्रेडेड GPU होने वाला है। जिसका मतलब है कि इसमें आपको स्क्रीन पर ज्यादा डिटेल्स विसुअल और बेहतर गेमप्ले मिलेगा। यह पुराने टीवी से 4K टीवी में अपग्रेड करने जैसा है। सब कुछ ज्यादा क्रिस्प और साफ दिखेगा। मौजूदा PS5 की तुलना में, प्रो में रेंडरिंग ग्राफ़िक्स के लिए 67% ज्यादा पावर है, जिसका मतलब है कि आप बिना किसी देरी के फास्ट लोडिंग टाइम और स्मूथ गेमप्ले की उम्मीद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : धो डाला रे! iPhone 16 लॉन्च पर सैमसंग ने लिए फुल मजे, पोस्ट देख कंट्रोल नहीं कर पाएंगे हंसी
एडवांस्ड रे ट्रेसिंग टेक्नोलॉजी
PS5 Pro एडवांस्ड रे ट्रेसिंग तकनीक के साथ भी आता है। कल्पना करें कि आप एक ऐसा गेम खेल रहे हैं जहां लाइट, शैडो और रेफ्लेक्शंस बिल्कुल वैसे ही होते हैं जैसे रियल लाइफ में यही रे ट्रेसिंग करता है। प्रो के साथ, यह सुविधा और भी बेहतर हो गई है, जिससे किसी किरदार की शैडो से लेकर कार की खिड़की पर बन रही रिफ्लेक्शन बिलकुल रियल लगती है।
AI भी करेगा मदद
इतना ही नहीं सोनी ने PlayStation स्पेक्ट्रल सुपर रेज़ोल्यूशन नाम से एक सुविधा को भी ऐड किया है। आसान शब्दों में कहें तो PS5 Pro के साथ कंपनी ने फोटो को शार्प और ज्यादा डिटेल्ड बनाने के लिए इसमें AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया है। PS5 Pro वेरिएबल रिफ्रेश रेट (VRR), 8K गेमिंग और लेटेस्ट वाई-फाई 7 टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है।
कीमत और उपलब्धता
PS5 प्रो के लिए प्री-ऑर्डर 26 सितंबर, 2024 को सीधे PlayStation की वेबसाइट से शुरू होंगे। 10 अक्टूबर तक, आपको यह रिटेलर्स के पास खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। सोनी ने अभी तक भारत में इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पिछले कंसोल रिलीज के बेस पर, यह रेगुलर PS5 से महंगा होने की उम्मीद है। वहीं, अमेरिका में इसका प्राइस $699.99 USD है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
18 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
20 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines