Sony PlayStation 5 Discount Offer: गेमिंग के दीवानों के लिए एक गुड न्यूज है। 2020 में रिलीज हुआ सोनी का PlayStation 5 जल्द ही सबसे कम प्राइस पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। शुरुआत से ही ये गेमिंग कंसोल काफी ज्यादा डिमांड में रहा है। कई बार तो गेमर्स को स्टॉक खत्म होने की वजह से इसे खरीदने में परेशानी का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि कंपनी ने 2023 में इस समस्या को खत्म किया, जिससे PS5 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीद के लिए आसानी से उपलब्ध हो गया।
भारी छूट के साथ होगा लिस्ट
वहीं हाल ही में, सोनी ने भारत में PS5 स्लिम लॉन्च किया और यह ब्लिंकिट पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि, अगर आप OG PS5 खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो सोनी आपके लिए जल्द ही जबरदस्त डील लेकर आ रहा है जहां आप इस गेमिंग कंसोल को काफी सस्ते में खरीद सकेंगे। कंसोल को कंपनी भारी छूट के साथ कई ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर लिस्ट करने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें : PlayStation 5 के नए वैरिएंट पर ताजा अपडेट
आ रहा Summer Promo ऑफर
सोनी ने खुलासा किया कि वे PlayStation 5 के कुछ मॉडल्स पर “Summer Promo” ऑफर ला रहे हैं। यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए उपलब्ध होगा और जब तक ये ऑफर रहेगा, आप गेमिंग कंसोल पर जबरदस्त छूट का फायदा उठा सकेंगे। कंपनी का कहना है कि कई आउटलेट्स पर कंसोल 13,000 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ लिस्ट होगा।
कितना सस्ता मिलेगा PS5?
PS5 डिस्क वेरिएंट जो अभी भारत में 54,990 रुपये में मिल रहा है वो 41,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। जबकि डिजिटल वेरिएंट जिसकी कीमत 44,990 रुपये है। ऑफर के साथ आप इसे 31,990 रुपये में खरीद सकेंगे।
कहां-कहां मिलेगा ये स्पेशल ऑफर?
कंपनी का कहना है कि ये गेमिंग कंसोल अमेजन, ब्लिंकिट, क्रोमा, फ्लिपकार्ट, रिलायंस, सोनी सेंटर, विजय सेल्स जैसे कई प्लेटफॉर्म्स पर सस्ते में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। PS5 को आप 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक या स्टॉक खत्म होने तक सस्ते में खरीद सकेंगे। हालांकि इस दौरान PS5 के नए स्लिम वेरिएंट पर छूट नहीं मिलेगी। यह ऑफर केवल OG PS5 के लिए होगा।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
7 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
9 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines