Solar Air Conditioner Price in India: भयंकर गर्मी हो रही है और ऐसे में कूलर या पंखा नहीं बल्कि AC ही याद आता है, लेकिन एयर कंडीशनर से बिजली के ज्यादा बिल आने का डर हर किसी को सताता है। इसलिए लोगों द्वारा अलग-अलग ट्रिक्स या बातों को ध्यान में रखते हुए एयर कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इसके बाद भी AC चलने के कारण बिजली बिल हद से ज्यादा आता है। ऐसे में परेशान होने से बेहतर है कि आप एक ऐसा ऑप्शन अपने लिए चुन लें जिससे आपका बिजली का बिल भी कम आए और आप दिनभर एयर कंडीशनर भी चला सकें।
बिजली वाला नहीं धूप से चलने वाला AC करें सिलेक्ट
आजकल मार्केट में तमाम तरह के ऐसे डिवाइस हैं जो धूप की रोशनी से काम करते हैं। सरल भाषा में कहें तो सोलर ऊर्जा से चलने वाले प्रोडक्ट्स से आप बिजली का खर्चा आधा कर सकते हैं। इनमें अब एयर कंडीशनर भी शामिल हो चुका है। आप सोलर ऊर्जा से चलने वाला AC खरीद सकते हैं।
Solar AC in India
बिना बिजली खर्च के आप अपने कमरे को ठंडा करने के लिए सोलर एयर कंडीशनर (Solar Air Conditioners) लगा सकते हैं। ये AC सूरज की किरणों से चार्ज होता है और फिर धूप का इस्तेमाल कर आपके कमरे को ठंडा करता है। मार्केट में अभी कई कंपनियां हैं जो सोलर एयर कंडीशनर को लाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल, नेक्सस नामक कंपनी का एयर कंडीशनर बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध है जो सोलर ऊर्जा के इस्तेमाल से चलता है।
ये भी पढ़ें- सावधान! न करें ये 3 गलतियां, वरना AC की कूलिंग हो जाएगी कम
Nexus Solar Air Conditioner
भारत में नेक्सस का सोलर एयर कंडीशनर उपलब्ध है। धूप के जरिए चलने वाला सोलर एयर कंडीशनर विंडो और स्प्लिट दोनों ऑप्शन के साथ है। कंपनी की ऑफिशियल साइट पर सोलर AC को लिस्ट भी कर रखा है। नेक्सस का विंडो (Solar Window AC Price) और स्प्लिट सोलर एसी (Solar Split AC Price) की शुरुआती कीमत 34 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये के बीच है। इसे आप 1 टन या 2 टन के ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।
Nexus Solar AC Specifications
बात करें सोलर एयर कंडीशनर की खासियत की तो नेक्सस की ऑफिशियल साइट पर दोनों एसी की खासियत के बारे में भी जिक्र किया गया है। इसके अनुसार सोलर एसी एक स्मार्ट कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अपने स्मार्टफोन से AC को यूज करने का ऑप्शन मिलता है। AC में AI फीचर भी दिया है जो अपने आप रूम का टेम्परेचर सेट करने में मदद करता है। इतना ही नहीं कमरे को ठंडा करने वाला ये सोलर एस हवा को भी शुद्ध कर देता है। इसमें एयर प्यूरिफिकेशन सिस्टम भी मौजूद है।
ये भी पढ़ें- घर ले आएं ये डिवाइस; खूब चला सकेंगे लाइट और पंखा!
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
11 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
12 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
14 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
16 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
18 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines