सोशल मीडिया पर ये पोस्ट कहीं आपको न पहुंचा दे जेल, ग्रुप एडमिन पर भी हो सकती है कार्रवाई

पुलिस ने औरंगजेब की कब्र विवाद के बाद सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। ऐसे में एक आपत्तिजनक पोस्ट आपको भी जेल पहुंचा सकता है। यही नहीं तरह की पोस्ट भी आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकती है।

Aurangzeb Controversy

सोशल मीडिया पर अगर आप भी बिना सोचे-समझे कोई पोस्ट शेयर कर रहे हैं, तो जरा रुकिए! एक भड़काऊ या गलत पोस्ट आपको सीधे जेल तक पहुंचा सकता है। यही नहीं अगर ये पोस्ट किसी व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की जाती है, तो ग्रुप एडमिन को भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र विवाद के बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ा दी है। ऐसे में अगर आप भी औरंगजेब से जुड़ा कोई आपत्तिजनक पोस्ट करते हैं तो आपको ऐसा पोस्ट जेल भी पहुंचा सकता है। अब तक 8 आपराधिक मामले दर्ज किए जा चुके हैं और 506 आपत्तिजनक पोस्ट हटाए गए हैं।

विज्ञापन

इन प्लेटफॉर्म्स पर पुलिस की नजर

इन दिनों पुलिस व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स, यूट्यूब सहित सभी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साइबर गश्त कर रही है। भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाले पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। इतना ही नहीं अगर किसी ग्रुप में कोई गलत पोस्ट की जाती है और एडमिन उस पर ध्यान नहीं देता तो उसे भी दोषी माना जा सकता है। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी है कि वह ग्रुप में गलत जानकारी या भड़काऊ कंटेंट को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए।

विज्ञापन

इस तरह की पोस्ट खड़ी कर सकती है मुश्किल

सबसे पहले अगर आप धार्मिक या जातिगत भड़काऊ पोस्ट करते हैं तो ऐसी पोस्ट आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। फेक न्यूज या अफवाह फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने की वजह से भी आपको कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। देश की एकता और कानून-व्यवस्था को खतरे में डालने वाला कंटेंट पोस्ट करने से भी बचें। इसके अलावा आपत्तिजनक फोटो, वीडियो या मीम्स भी शेयर न करें।

विज्ञापन

इस एक्ट के तहत हो सकती है कार्रवाई

अगर कोई सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट करता है, तो उस पर आईटी एक्ट 2000 और आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज हो सकता है। इसमें जेल और जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया है। ऐसे में कोई भी पोस्ट शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जान लें। जबकि ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप में भेजे जाने वाले मैसेज पर कड़ी नजर रखें और अगर कोई गलत जानकारी फैला रहा है तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ