Social Media Ban: ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया को बैन कर दिया। गुरुवार को प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानी ने बताया कि सरकार एक नया कानून बना रही है, जिसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का उपयोग बैन है। एक न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि यह रूल बच्चों के अभिभावकों के लिए लाया गया है। आइये जानते हैं कि इस बड़े बदलाव के पीछे क्या कारण हैं।
बच्चों को नुकसान पहुंचा रही सोशल मीडिया
न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान बात करते हुए अल्बानी ने कहा कि सोशल मीडिया हमारे बच्चों को नुकसान पहुंचा रहा है और इस पर रोक लगाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि इस कानून को इस साल संसद में पेश किया जाएगा, और कानून निर्माताओं द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने के 12 महीने बाद लागू होंगे।
एंथनी अल्बानी ने इस बात पर भी जोर दिया कि जो यूजर अपने माता-पिता की सहमति के साथ सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनको भी इसकी परमिशन नहीं दी जाएगी।
सोशल मीडिया पर लगेगा बैन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी
कॉन्फ्रेंस में आगे बात करते हुए अल्बानी ने कहा कि यह जिम्मेदारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर होगी कि वे एक्सेस को रोकने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं। इसके लिए माता-पिता या बच्चों पर कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
संचार मंत्री मिशेल रोलैंड ने कहा कि इस प्लेटफार्म की लिस्ट में मेटा का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक है। इसके साथ ही बाइटडांस के टिक टॉक और एलन मस्क के एक्स पर भी बैन लगाया जाएगा। उम्मीद है कि अल्फाबेट का यूट्यूब भी इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।
बता दें कि अभी तक कंपनियों ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि इससे पहले भी कई देशों ने इस कानून के माध्यम से बच्चों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग पर अंकुश लगाने की कसम खाई है, हालांकि ऑस्ट्रेलिया की नीति सबसे सख्त है।
इस लिस्ट में फ्रांस का नाम शामिल है, जिसने पिछले साल 15 वर्ष से कम उम्र के लोगों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने का प्रस्ताव रखा था। अमेरिका ने भी 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के डेटा को एक्सेस के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को माता पिता से परमिशन मांगने की हिदायत दे रखी है।
यह भी पढ़ें- करोड़ों Paytm यूजर्स के हुए मजे, बैंक नहीं सीधे ऐप से हो जाएगा ये काम
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
15 mins agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
18 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
20 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
22 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
23 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines