Snapchat New AI Features: स्नैपचैट ने अपने प्लेटफार्म पर कई नए फीचर्स को रोल आउट करना शुरू कर दिया है जो यूजर्स को नए तरीकों से प्लेटफॉर्म पर चैट करने और मौजूदा एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने में मदद कर रहा है। इसमें कुछ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI बेस्ड फीचर्स भी हैं जो धीरे-धीरे सभी के लिए रोल आउट किए जा रहे हैं। हालांकि इनमें से कुछ फीचर्स केवल स्नैपचैट+ मेंबर्स के लिए ही उपलब्ध हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अब WhatsApp जैसा चैट एडिट फीचर भी दे रहा है, साथ ही इमोजी रिएक्शंस, माई एआई रिमाइंडर, बिटमोजी अवतार के लिए कस्टम आउटफिट तैयार करने के लिए एक एआई फीचर पेश कर रहा है।
Snapchat New Features
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने एक पोस्ट में इन नए फीचर्स की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि हर दिन, स्नैपचैट पर यूजर्स अपने दोस्तों के साथ करोड़ों स्नैप शेयर करते हैं। अब, कंपनी नए स्नैपचैट यूजर्स को और भी तेजी से जोड़ने के लिए नए-नए फीचर्स ला रही है।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale: आधी कीमत पर मिल रहे हैं Voltas, Blue Star समेत ये 1.5 टन 5 स्टार AC
5 मिनट तक कर सकते हैं एडिट
कंपनी ने प्लेटफार्म पर चैट एडिट फीचर भी ऐड किया है जो यूजर्स को पांच मिनट तक भेजे गए मैसेज को एडिट करने की सुविधा दे रहा है। यह फीचर व्हाट्सएप के मैसेज एडिटिंग फीचर की तरह ही काम करता है। हालांकि यह फीचर वर्तमान में केवल स्नैपचैट+ यूजर्स के लिए उपलब्ध है लेकिन बाद में इसे सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है।
रिएक्शन की मिलेगी सुविधा
वहीं स्नैपचैट यूजर्स अभी केवल Bitmoji का यूज करके किसी मैसेज पर रिएक्शन कर सकते हैं। हालांकि, इमोजी रिएक्शन्स फीचर के साथ, जल्द ही आप मैसेज पर रिएक्शन दे सकेंगे और इसमें नॉर्मल इमोजी का यूज कर सकेंगे। कंपनी इसके साथ एक और दिलचस्प फीचर माई एआई रिमाइंडर भी ला रही है जो यूजर्स को इवेंट के नाम, तारीख और समय के साथ माई AI पर एक इंस्टेंट मैसेज भेजकर रिमाइंडर सेट करने की भी सुविधा देगा। यूजर्स इमोजी के साथ मैप पर भी अन्य यूजर्स पर रिएक्शन दे सकेंगे।
संबंधित खबरें
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
2 hrs agoAirtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
20 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
22 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
2 days agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines