इंस्टाग्राम की तरह स्नैपचैट भी लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी काफी मांग है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए अलग-अलग फीचर्स को पेश करती रहती है। इस बार स्नैप ने एक नए क्रिएटर फंड का ऐलान किया है। इसके तहत हर महीने स्वतंत्र संगीतकारों को 100,000 डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा।
स्नैप में म्यूजिक पार्टनरशिप के ग्लोबल हेड टेड सुह ने ऐलान करते हुए कहा कि ये नया अनुदान कार्यक्रम उभरते और स्वतंत्र कलाकारों के लिए है जो उनके प्लेटफॉर्म पर वीडियो क्रिएट करते हैं। इसके साथ ही कहा कि उनका लक्ष्य कलाकारों के लिए संगीत में करियर बनाने के साथ उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
हर महीने 100,000 डॉलर कमाने का मौका
स्नैपचैट अपने क्रिएटर फंड को अगस्त से शुरू करेगा। इसके तहत शीर्ष साउंड क्रिएटर्स को हर महीने 100,000 डॉलर तक की मदद दी जाएगी। कंपनी का कहना है कि वो सर्वाधिक लोकप्रिय आवाज को Snapchat sound project में स्नैपचैट लेंस या स्पॉटलाइट में शामिल भी कर सकते हैं।
16 से अधिक उम्र होना जरूरी
अगर आप भी क्रिएटर फंड का लाभ उठाने की सोच रहे हैं तो इसके लिए एलिजिबल होना जरूरी है। कंपनी का कहना है कि इस सुविधा का लाभ वो कलाकार उठा सकते हैं जो अमेरिका के होंगे। साथ ही उम्र को लेकर कहा है कि ये 16 साल से अधिक होनी जरूरी है। इतना ही नहीं, इसमें माता-पिता की सहमति को भी अहम बताया गया है।
लगातार सुर्खियों में है Snapchat
लगातार कुछ दिनों से स्नैपचैट सुर्खियों में है। कंपनी द्वारा एक नया एआर गेम (AR Game) लॉन्च किया गया है। बता दें कि कुछ समय पहले रूस द्वारा स्नैपचैट और व्हाट्सएप के साथ कुछ और कंपनियों पर डाटा स्टोरेज और डाटा प्राइवेसी को लेकर घटनाक्रम का जुर्माना लगा दिया गया है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines