हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Gen Z के बीच सबसे पॉपुलर ऐप Snapchat पर आ रहा ये शानदार AI अपडेट, चैट बॉक्स में मिलेगा धांसू फीचर

Snapchat ने Perplexity AI के साथ हाथ मिलाया है. इसे अब 2026 से यूजर्स के चैट बॉक्स में बड़ा अपडेट मिलने वाला है. जानें, कैसे यह फीचर बदल देगा Snapchat का चैट और सर्च एक्सपीरियंस.

विज्ञापन
Snapchat लवर्स के लिए काम की खबर. (Photo-Freepik)

Snapchat AI integration: Snapchat यूजर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. अब ऐप के अंदर ही एआई की ताकत मिलने वाली है. दरअसल, Snapchat ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Perplexity AI के साथ हाथ मिला लिया है. इस साझेदारी के तहत अगले साल यानी 2026 से यूजर्स को चैट बॉक्स के अंदर एआई चैट असिस्‍टेंट का फीचर मिलेगा, जिससे वे सीधे बात कर सकेंगे, सवाल पूछ पाएंगे और अपनी जिज्ञासाओं के जवाब तुरंत पा सकेंगे.

पहली बार Snapchat में बड़ा AI इंटीग्रेशन

अब तक Snapchat में कोई बड़ा एआई फीचर नहीं था. अगर यूजर्स को किसी जानकारी या मदद की जरूरत होती, तो उन्‍हें ऐप से बाहर जाकर किसी और एआई टूल का सहारा लेना पड़ता था. लेकिन अब यह परेशानी खत्‍म होने जा रही है. Perplexity AI का इंटीग्रेशन होने के बाद यूजर्स को चैटिंग के दौरान ही जवाब मिल जाएगा. इस डील के तहत बताया जा रहा है कि Perplexity कंपनी Snapchat को करीब 400 मिलियन डॉलर का भुगतान करेगी. वहीं, इस साझेदारी से Perplexity को भी अपना यूजर बेस बढ़ाने में मदद मिलेगी.

युवाओं के बीच सबसे पॉपुलर ऐप

Snapchat आज युवाओं का पसंदीदा सोशल ऐप बन चुका है. कंपनी के आंकड़ों के अनुसार, 25 से ज्‍यादा देशों में 94.3 करोड़ यूजर्स Snapchat का इस्‍तेमाल करते हैं. इनमें से ज्‍यादातर 13 से 34 साल के बीच के युवा हैं. यही वजह है कि कंपनी लगातार इस उम्र वर्ग के लिए नए और आकर्षक फीचर लेकर आ रही है. परप्‍लेक्‍सिटी के CEO अरविंद श्रीनिवास ने कहा कि इस एआई फीचर की मदद से यूजर्स को अपनी जिज्ञासाओं के जवाब चैट में ही मिल जाएंगे, जिससे उनका अनुभव और आसान हो जाएगा.

विज्ञापन

सर्च और चैट अनुभव होगा और बेहतर

Snapchat ने बताया कि इस एआई साझेदारी से ऐप के अंदर सर्च एक्‍सपीरियंस पहले से कहीं बेहतर होगा. अब यूजर्स को किसी विषय पर जानकारी चाहिए होगी, तो वे चैट बॉक्स में ही सवाल पूछ सकेंगे. कंपनी का कहना है कि वे आगे चलकर और भी टेक पार्टनर्स के साथ काम करने की योजना बना रहे हैं, ताकि स्‍नैपचैट को और स्मार्ट बनाया जा सके.

Perplexity का नया Comet ब्राउजर भी चर्चा में

इसके अलावा, खबर यह भी है कि Perplexity का नया ‘Comet’ ब्राउजर अब कुछ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट होना शुरू हो गया है. इससे पहले यह ब्राउजर मैक यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया था. Comet एक पूरी तरह से एआई-संचालित ब्राउजर है, जिसका मुकाबला सीधे Google Chrome से किया जा रहा है. अब एंड्रॉयड पर इसके आने से मोबाइल यूजर्स को एक स्मार्ट, एआई-आधारित ब्राउजिंग अनुभव मिलेगा.

विज्ञापन

आने वाले समय में बड़ा बदलाव संभव

अगर Snapchat और परप्‍लेक्‍सिटी का यह एआई इंटीग्रेशन सफल रहता है, तो यह सोशल मीडिया की दुनिया में एक बड़ा बदलाव ला सकता है. यूजर्स अब अलग-अलग ऐप्स पर जाने की बजाय, सीधे चैट में ही सवाल पूछ सकेंगे और तुरंत जवाब पा सकेंगे. इससे न सिर्फ यूजर अनुभव बेहतर होगा बल्कि एआई टेक्‍नोलॉजी के इस्‍तेमाल में भी तेजी आएगी.

Snapchat ने घोषणा की है कि 2026 से ऐप के चैट बॉक्स में Perplexity AI का इंटीग्रेशन शुरू हो जाएगा. यानी यूजर्स सीधे चैट में ही सवाल पूछकर जवाब पा सकेंगे.

विज्ञापन

FAQ
Q. Snapchat में AI कब से मिलेगा?
Snapchat ने घोषणा की है कि 2026 से ऐप के चैट बॉक्स में Perplexity AI का इंटीग्रेशन शुरू हो जाएगा. यानी यूजर्स सीधे चैट में ही सवाल पूछकर जवाब पा सकेंगे.

Q. Perplexity AI क्या है और यह Snapchat में क्या करेगा?
Perplexity एक हाई AI सर्च टूल है जो उपयोगकर्ताओं को उनके सवालों के सटीक और तर्कपूर्ण जवाब देता है. Snapchat में इसका इस्तेमाल यूजर्स की क्यूरियोसिटी को चैट के भीतर ही सुलझाने के लिए होगा.

विज्ञापन

Q. क्या यह फीचर सभी यूजर्स को मिलेगा?
शुरुआत में यह फीचर सीमित देशों और यूजर्स के लिए रोलआउट होगा, लेकिन 2026 के अंत तक Snapchat इसे वैश्विक स्तर पर उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है.

ये भी पढ़ें- Instagram या YouTube किससे होती है ज्यादा कमाई, कैसे और कब मिलता है पैसा? जानें सबकुछ

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola