SMS Fraud: आजकल इंटरनेट हमारा जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हम लगातार फाइल्स डाउनलोड करते हैं, SMS में आए लिंक्स पर क्लिक करते हैं और कई वेबसाइटों पर जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से कुछ फाइलों या लिंक्स में वायरस छिपे हो सकते हैं जो आपके कंप्यूटर या स्मार्टफोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
वायरस एक तरह का मैलवेयर होता है जो आपके फोन या कंप्यूटर सिस्टम में घुसकर उसे नुकसान पहुंचा सकता है। ये आपके डेटा को डिलीट कर सकते हैं, आपके कंप्यूटर को स्लो कर सकते हैं या यहां तक कि आपके सिस्टम को पूरी तरह से क्रैश कर सकते हैं। चलिए जानें कैसे पता करें कि किसी फाइल या लिंक में वायरस है या नहीं?
पैसे खर्च करने की नहीं है जरूरत
दरअसल हाल ही में एक पॉडकास्ट चैनल पर एक इन्फ्लुएंसर ने फाइल में वायरस है या नहीं इसे पता करने का बहुत ही कमाल का तरीका बताया है। इसके लिए न तो आपको कोई पैसे खर्च करने की जरूरत है और न ही आपको कोई ऐप डाउनलोड करना होगा। एक वेबसाइट के जरिए आप मिनटों के इसका पता लगा सकते हैं। चलिए जानें कैसे…
वायरस टोटल
इस वेबसाइट का नाम वायरस टोटल (virustotal.com) है जो इसी तरह के फेक मैसेज में आने वाले लिंक का मिनटों में पता लगा सकती है। साथ ही इस वेबसाइट के जरिए आप किसी डाउनलोड की गई फाइल में मौजूद वायरस का भी पता लगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस वेबसाइट पर आकर उस फाइल को अपलोड कर देना है जिसमें आपको लग रहा है कि इसमें वायरस हो सकता है। बता दें कि ये वेबसाइट फाइल को स्कैन करने के लिए 40 से ज्यादा एंटीवायरस का यूज करती है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
10 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
12 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines