Smartwatch under 1500: दिवाली केवल कुछ दिन ही दूर है, ऐसे में अगर आप अपने किसी सगे-संबंधी को कोई गिफ्ट देना चाहते हैं और आपका बजट कम है तो आप स्मार्ट वॉच के बारे में सोच सकते हैं। हम यहां कुछ किफायती बेस्ट स्मार्ट वॉच के बारे में बात करेंगे, जिसकी कीमत 1500 रुपये से कम है। इन सभी स्मार्ट वॉच में लगभग 7 दिनों की बैटरी मिलती है। जैसा कि हम जानते हैं कि ये स्मार्टवॉच आपकी फिटनेस को ट्रैक करने के साथ-साथ आपके फोन से कनेक्ट होकर कई टास्क में मदद कर सकते हैं।
इन स्मार्टवॉच के जरिए आप अपने नोटिफिकेशन, कॉल और यहां तक की म्यूजिक को भी कंट्रोल कर सकते हैं। यहां हमने नॉइस, फास्टट्रैक और फायर बोल्ट की वॉच शामिल है। आइये इन डिवाइस के बारे में जानते हैं।
Noise Icon 2
Noise Icon 2 की कीमत 1500 रुपये से कम है, जिसमें आपको 1.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। इस डिवाइस में ब्लूटूथ कॉलिंग, AI वॉयस असिस्टेंट, जेस्चर कंट्रोल और 7 दिनों की लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। इस डिवाइस के साथ आप आसानी से आप कॉलिग को कंट्रोल कर सकते हैं।
इस डिवाइस में 60 स्पोर्ट्स मोड और 100+ वॉच फेस मिलते हैं। इस डिवाइस में ब्लड ऑक्सीजन, 24*7 हार्ट रेट मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर जैसे हेल्थ फीचर मिलते हैं। कनेक्टिविटी के लिए आपको ब्लूटूथ v5.3 की सुविधा मिलती है। डिवाइस में मैग्नेटिक चार्जर मिलता है, जो इसे 2 घंटो में फुल चार्ज कर देता है।
Fastrack Revoltt FS1
इस डिवाइस में बड़ा 1.83 इंच अल्ट्रावीयू डिस्प्ले है, जिसमें 240 x286 पिक्सल स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन और 500 nits की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इस डिवाइस में 2.5x नाइट्रो फास्ट चार्जिंग की सुविधा है, जो डिवाइस को 45 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इस डिवाइस की कीमत भी 1500 रुपये है, जिसमें कॉल फंक्शन, 110+ स्पोर्ट्स मोड और 200+ वॉच फेस मिलता है। इस डिवाइस में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.2 की सुविधा मिलती है। इस डिवाइस में 7 दिनों की बैटरी लाइफ मिलता है। इस डिवाइस में स्ट्रेस मॉनिटर, 24*7 HRM, SpO2, स्लीप ट्रैकर और एक्टिविटी ट्रैकर मिलता है।
fastrack
Fire-Boltt Rise
इस डिवाइस की कीमत भी 1500 रुपये है, जिसमें आपको 1.85 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इस डिवाइस में आपको बिल्ट-इन डायल पैड, कॉन्टैक्ट सिंक और कॉल हिस्ट्री फीचर मिलता है। Fire-Boltt Rise में आप आसानी से फोन के नोटिफिकेशन, कॉल और अन्य जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसमें स्पीकर और माइक्रोफोन की सुविधा मिलती है। इस डिवाइस में 123 स्पोर्ट्स मोड मिलता है। इस डिवाइस में कई हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे SPO2, हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्पोर्ट्स डेटा एनालिसिस, स्लीप ट्रैकिंग, स्टेप काउंट, कैलोरी काउंट और डिस्टेंस मेजरमेंट की सुविधा मिलती है।
fire bolt
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
13 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
17 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
19 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
20 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
21 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines