गजब हो गया...Smartwatch दिलाएगी स्मोकिंग की लत से छुटकारा, जानिए कैसे

Technology to Help Quit Smoking: स्मोकिंग की लत से छुटकारा पाने के लिए टेक्नोलॉजी अब आपकी मदद करेगी। दरअसल, वैज्ञानिकों ने एक गजब का ऐप तैयार किया है। चलिए इसके बारे में जानें…

Technology to Help Quit Smoking

Smartwatch to Quit Smoking: पिछले कुछ वक्त में टेक्नोलॉजी काफी ज्यादा एडवांस हो गई है। AI की एंट्री ने तो काफी कुछ बदल दिया है। वहीं, सेहत का ख्याल रखने के लिए भी आज मार्केट में कई तरह के गैजेट्स आ गए हैं, जिनमें गजब के फीचर्स देखने को मिलते हैं। इनमें स्मार्टवॉच हमारी सेहत का ख्याल रखने वाला सबसे अच्छा साथी बन गया है। एप्पल की स्मार्टवॉच तो अब तक हजारों लोगों की जान बचा चुकी है, लेकिन क्या हो अगर अब ये वॉच हमारी किसी बुरी आदत को छोड़ने में भी मदद करे। जी हां, ऐसा अब संभव होने जा रहा है। वैज्ञानिकों ने एक गजब का ऐप तैयार किया है जो आपको स्मोकिंग की लत से छुटकारा दिला सकता है। चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

स्मोकिंग की लत से छुटकारा दिलाएगा ऐप?

दरअसल, यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल के वैज्ञानिकों ने ऐसा स्मार्टवॉच ऐप बनाया है जो आपको सिगरेट पीने की आदत से छुटकारा पाने में काफी ज्यादा मदद कर सकता है। अब बहुत से लोगों के मन में ये सवाल होगा कि भला एक ऐप ऐसा कैसे कर सकता है? इसमें कौन-सी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है? चलिए पहले समझते हैं कैसे काम करता है यह ऐप…

विज्ञापन

आजकल मार्केट में आने वाली बहुत सी स्मार्टवॉच एक्सेलेरोमीटर और जाइरोस्कोप सेंसर से लैस होती हैं। बस इसी सेंसर का इस्तेमाल करके ये ऐप आपको ट्रैक करेगा। खास बात यह है कि सेंसर सिगरेट पकड़ने जैसी एक्टिविटीज को मिनटों में पहचान सकता है। ऐसे में जब कोई शख्स सिगरेट पीने की कोशिश करेगा तो स्मार्टवॉच तुरंत उसे एक अलर्ट भेजेगी। यह अलर्ट आपको वाइब्रेशन और स्क्रीन पर मोटिवेशनल मैसेज के साथ मिलेगा।

विज्ञापन

वॉच पर दिखेंगे ऐसे मैसेज

उदाहरण के लिए इसमें एक ऐसा मैसेज में लिखा हो सकता है, जैसे “आपने आज सिगरेट नहीं पी, आप बहुत अच्छा कर रहे हैं!” साथ ही कभी कभी ये लिखा होगा कि “याद रखें, आपने सिगरेट क्यों छोड़ने का फैसला किया था।” ऐसे में ये मैसेज कहीं न कहीं आपको वो सब याद दिलाएंगे जिसकी वजह से आप सिगरेट छोड़ना चाहते हैं।

रिसर्च में कैसा रहा रिजल्ट

इस टेक्नोलॉजी को टेस्ट करने के लिए 18 लोगों को चुना गया, जिसे हाल ही में JMIR फॉर्मेटिव रिसर्च में पब्लिश किया गया। इन पार्टिसिपेंट्स ने दो हफ्तों तक स्मार्टवॉच का यूज किया। जिसमें हर बार सिगरेट पीने की कोशिश करने पर उन्हें रियल-टाइम में अलर्ट मिला। खास तरह के मोटिवेशनल मैसेज ने उनकी आदत पर कंट्रोल करने में काफी मदद की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ