Smartwatch Tips and Tricks: आजकल स्मार्टवॉच हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गई हैं। ये हमें फिट रहने में मदद करती हैं, नोटिफिकेशन दिखाती हैं और कई अन्य कामों को आसान बनाती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी स्मार्टवॉच आपका पर्सनल डेटा चुरा सकती हैं।
जी हां, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आपकी स्मार्टवॉच आपके दिल की धड़कन, नींद के पैटर्न, लोकेशन और अन्य संवेदनशील डेटा को कलेक्ट कर सकती है। यह डेटा हैकर्स के हाथों लगने पर आपके लिए बड़ी समस्या बन सकता है लेकिन आप एक ट्रिक से ये पता कर सकते हैं कि आपकी वॉच आपका डेटा चुरा रही है या नहीं। चलिए इसके बारे में जानें…
दरअसल आजकल हर स्मार्टवॉच के साथ कंपनी एक ऐप रिलीज करती है जहां से आप इस स्मार्टवॉच को पूरी तरह से कंट्रोल कर सकते हैं। इस ऐप के अंदर आपका सारा डेटा मौजूद होता है। यहां तक कि ये ऐप आपके नोटिफिकेशन और टेक्स्ट मैसेज भी रीड करता है जिसमें बैंक के मैसेज भी शामिल हैं। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि कहीं ये ऐप तो आपका डेटा नहीं चुरा रहा? तो आपको बता दें इसे चेक करने का एक काफी आसान तरीका है। चलिए इसके बारे में जानें…
कैसे जानें Smartwatch तो नहीं चुरा रही डेटा?
- इसे जानने के लिए आपको सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग में जाना होगा।
- अब थोड़ा स्क्रॉल करना है और गूगल के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद यहां आपको ऑल सर्विस का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
- यहां अब आपको थोड़ा स्क्रॉल करना है और सेटिंग्स फॉर गूगल ऐप्स पर क्लिक करना है।
- इसके बाद गूगल फिट ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- अब कनेक्टेड ऐप्स एंड डिवाइस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको यहां एक लिस्ट देखने को मिल जाएगी।
- जहां से आप जान सकते हैं कि आपकी वॉच कौन कौन सा डेटा ले रही है।
ये भी पढ़ें : लो जी! आ गया Google का पहला Foldable Phone, कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें सबकुछ
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
7 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
11 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
13 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
14 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
15 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines