Smartphones upcoming Sale 2023: भारतीय बाजार में इस साल कई स्मार्टफोन पेश हुए हैं। एक के बाद एक स्मार्टफोन जबरदस्त फीचर्स के साथ मार्केट में लॉन्च हो रहे हैं। बात करें अप्रैल की तो इस महीने की शुरुआत से ही धांसू स्मार्टफोन्स की लाइन लग चुकी है। इनमें तीन स्मार्टफोन ऐसे हैं जो हाल ही में लॉन्च हुए हैं और बिक्री के लिए 18 अप्रैल से उपलब्ध हैं।
दरअसल, 18 अप्रैल 2023 को हाल ही में लॉन्च हुए रियलमी, वीवो और लावा के लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। सभी की कीमत अलग-अलग है। आइए इन स्मार्टफोन (Latest Smartphone Sale Date) के बारे में जानने के साथ इन पर मिलने वाले ऑफर्स जानते हैं।
Realme Narzo N55 Sale Date in India
रियलमी नार्जो एन55 स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसके दो वेरिएंट भारतीय मार्केट में पेश हुए हैं। इसके 4GB + 64GB की कीमत 10,999 रुपये और 6GB + 128GB की कीमत 12,999 रुपये है। अमेजन और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट पर रियलमी नार्जो एन55 फोन 18 अप्रैल से खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
और पढ़िए- Realme Narzo N55 भारत में लॉन्च, 5,000mAh बैटरी और 64MP कैमरा के साथ मिला बहुत कुछ!
Lava Blaze 2 Sale Date in India
भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स ने 10 हजार रुपये से कम में ब्लेज का अगला वर्जन लॉन्च किया है। हाल ही में लावा ब्लेज 2 भारत में लॉन्च किया गया है। इसके 6जीबी +5जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। लावा ब्लेज 2 की 18 अप्रैल 2023 से सेल शुरू होगी। अमेजन और कंपनी की आधिकारिक साइट से फोन खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
और पढ़िए- Lava ने बाजार में मचाया तहलका! 10 हजार से कम कीमत में लॉन्च किया पावरफुल स्मार्टफोन
Vivo T2 5G Sale Date in India
वीवो टी2 5जी स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसके दो वेरिएंट 6GB + 128GB और 8GB + 128GB भारत में पेश हुए हैं। इसके 6GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। इसके वेलोसिटी वेव और नाइट्रो ब्लेज कलर ऑप्शन हैं। भारत वीवो टी2 5जी की बिक्री 18 अप्रैल 2023 से शुरू है। चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करके 1,500 रुपये की इंस्टेंट छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया से आप फोन खरीद सकते हैं।
और पढ़िए- Vivo T2 5G Series की भारत में दमदार एंट्री! 18 अप्रैल से शुरू होगी सेल, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
29 mins agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 hr agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
6 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines