Smartphones Sale Today: आज एक नहीं बल्कि तीन किफायती स्मार्टफोन की पहली बिक्री शुरू है। दमदार फीचर और बैटरी के साथ आने वाले तीनों स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए हैं। भारतीय बाजार में रियलमी, लावा और वीवो के लेटेस्ट फोन की आज यानी 18 अप्रैल 2023 को पहली बिक्री शुरू है।
इन 3 किफायती फोन की पहली बिक्री होगी शुरू
हाल ही में वीवो ने अपने टी सीरीज के तहत वीवो टी2 5जी को भारत में लॉन्च किया है। लावा ने भी अपना लावा ब्लेज 2 भारतीय बाजार में उतारा और रियलमी एन55 भी कुछ दिन पहले बाजार में पेश किया गया है। तीनों ही स्मार्टफोन 20 हजार रुपये से कम कीमत के सेगमेंट में पेश किए गए हैं। आइए जानते हैं कि ये तीनों फोन कहां और किस ऑफर के साथ उपलब्ध किए जा रहे हैं।
और पढ़िए – 108MP कैमरा वाला OnePlus का नया स्मार्टफोन मात्र 1,499 रुपये में, यहां से जल्द खरीदें
Lava Blaze 2 First Sale in India
लावा मोबाइल्स ने 10 हजार रुपये से कम में लावा ब्लेज 2 भारत में लॉन्च किया है। इसका 6जीबी + 5जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज 8,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। अमेजन के माध्यम से 18 अप्रैल 2023 को दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। इसके अलावा फोन कंपनी की आधिकारिक साइट पर भी फोन को खरीदने के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
Vivo T2 5G First Sale in India
हाल ही में वीवो टी2 5जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुआ है। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। भारत में इसकी बिक्री दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया की साइट पर शुरू है। इसके वेलोसिटी वेव और नाइट्रो ब्लेज कलर ऑप्शन हैं। चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करके 1,500 रुपये की इंस्टेंट छूट मिलेगी।
और पढ़िए – कुछ वैश्विक बाजारों में Xiaomi Smart Band 7 NFC की बिक्री शुरू, जानें कीमत-स्पेक्स
Realme Narzo N55 First Sale in India
हाल ही में रियलमी नार्जो एन55 को लॉन्च किया गया है, जिसकी बिक्री 18 अप्रैल से शुरू है। इसके 4GB + 64GB की कीमत 10,999 रुपये और 6GB + 128GB की कीमत 12,999 रुपये है। आप दोनों फोन अमेजन और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीद सकेंगे।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
30 mins agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 hr agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
4 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
6 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines