Infinix SMART 8 HD भारत में लॉन्च, POCO C55 को देगा टक्कर
Smartphone Under 7000: क्या आप भी 7,000 रुपये से कम प्राइस में बेहतर स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये दो फोन एक बेस्ट ऑप्शन हैं।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Smartphone Under 7000: Infinix ने भारत में एक और दमदार स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है कंपनी ने इसे Infinix स्मार्ट 8 HD के नाम से मार्केट में उतारा है। यह खास तोर से उन लोगों के लिए पेश किया गया है जो 7,000 रुपये से कम प्राइस में बेहतर हैंडसेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं। ये 4G डिवाइस फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे चार ट्रेंडी कलर ऑप्शन में पेश किया है। कहा जा रहा है कि ये स्मार्टफोन सीधे तोर पर POCO C55 को टक्कर देगा। इससे पहले आइये Infinix SMART 8 HD के कुछ खास फीचर्स जानते हैं।
वीडियो में देखें इस नए फोन का फर्स्ट लुक
फोन में 6.6-इंच HD+ IPS 90Hz स्क्रीन मिलती है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 500 nits तक है। इसका वजन 184 ग्राम है और यह 8.5 मिमी मोटा है। डिवाइस में एक ऑक्टा-कोर यूनिसोक T606 सीपीयू मिलता है। बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए, स्मार्ट 8 एचडी में डीटीएस ऑडियो तकनीक मिलती है। यह एंड्रॉइड 13 गो एडिशन पर बेस्ड XOS 13 पर चलता है।
स्मार्टफोन डिस्प्ले के टॉप पर iPhone के डायनेमिक आइलैंड के समान ‘मैजिक रिंग’ सेटअप मिलता है। स्टोरेज के लिए, इसमें 3GB रैम और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है। पीछे की तरफ, स्मार्टफोन में क्वाड एलईडी रिंग फ्लैश के साथ 13MP का प्राइमरी लेंस दिया गया है।
डिस्प्ले पर पंच-होल के अंदर 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक सपोर्ट मिलता है।
Infinix SMART 8 HD की फ्लिपकार्ट पर शुरुआती कीमत 6,299 रुपये (3GB + 64GB) है। यह चार कलर ऑप्शन क्रिस्टल ग्रीन, टिम्बर ब्लैक, शाइनी गोल्ड और गैलेक्सी व्हाइट में उपलब्ध है। हैंडसेट की पहली सेल 13 दिसंबर दोपहर 12 बजे लाइव होगी। खरीदार चुनिंदा एक्सिस बैंक कार्ड के जरिए से एक्स्ट्रा 10% डिस्काउंट लाभ भी ले सकते हैं।
कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Infinix SMART 8 HD सीधे तोर पर POCO C55 को कड़ी टक्कर देगा। खास बात यह है कि दोनों का प्राइस भी काफी हद तक समान है। फोन में 6.71 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Mediatek Helio G85 Processor का यूज किया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें आपको 50MP का ड्यूल रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। अगर आप Infinix SMART 8 HD के साथ नहीं जाना चाहते तो आप POCO C55 को भी फ्लिपकार्ट से 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं।
वीडियो में जानें POCO C55 के बारे में
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: