Smartphone Under 25K: भारतीय फोन बाजार में एक से बढ़कर एक दिग्गज कंपनियां उतर रही हैं और लेटेस्ट फीचर्स के साथ अपने फोन को लेकर आ रही हैं। हाल ही में शानदार फीचर्स वाले स्मार्टफोन को मार्केट में उतारा गया है। इनमें बजट फ्रेंडली, मिड रेंज से लेकर फ्लैगशिप सेगमेंट वाले फोन रहे हैं। वहीं, अगर आपका बजट 15 हजार से कम है या 25 हजार रुपये तक है तो मार्केट में नए फोन के साथ ऑप्शन्स उपलब्ध है। आज हम आपको 25 हजार रुपये तक में आने वाले कुछ लेटेस्ट फोन के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए लिस्ट के जरिए जानते हैं।
OPPO K13x 5G
ओप्पो के13एक्स 5जी के 6GB + 128 GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। इस फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले है। 2 TB तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। इसमें डुअल कैमरा- 50MP + 2MP है। जबकि, आगे की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 6000 mAh बैटरी और Dimensity 6300 प्रोसेसर है।
Tecno Pova Curve 5G
टेक्नो पोवा कर्व 5जी के 6GB + 128 GB वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले है। सेल्फी और वीडियो फ्रंट कॉल के लिए 13MP का कैमरा मिलता है। जबकि, पीछे के तरफ 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में 5500 mAh की बैटरी है। इसमें Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर है।
Infinix GT 30 Pro 5G+
अगर आपको गेमिंग फोन पसंद हैं तो आप इनफिनिक्स जीटी 30 प्रो 5जी खरीदने का सोच सकते हैं। ये फोन 25000 रुपये से कम में बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट को सिर्फ 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले है। फोन में डुअल कैमरा- 108MP + 8MP है। जबकि, आगे की तरफ 13MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5500 mAh बैटरी और Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर है।
Motorola Edge 60 5G
अगर गेमिंग के साथ-साथ कैमरा फ्रेंडली फोन भी चाहिए तो बेहतरीन फीचर्स के साथ आने वाले मोटोरोला एज 60 5जी को खरीदने का सोच सकते हैं। इस फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले है। फोन में ट्रिपल कैमरा- 50MP + 50MP + 10MP है। जबकि, आगे की तरफ 50MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5500 mAh बैटरी और Dimensity 7400 प्रोसेसर है। मोटो एज 60 के 12 GB रैम + 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। बैंक कार्ड या अन्य ऑफर्स के जरिए इसे और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- iPhone 16 की कीमत में भारी गिरावट, 128GB पर 9901 रुपये की छूट; फटाफट जानें डील
संबंधित खबरें
Apple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर भी लागू हुआ नया नियम
14 mins agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 hr agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
14 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
19 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
21 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines