Oneplus Nord CE 3 5G की कीमत हुई कम, iQOO Z7 Pro 5G भी एक बेस्ट ऑप्शन
Smartphone Under 25000: अगर आप भी 25 हजार रुपये से कम के स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो हम आपके लिए दो बेस्ट ऑप्शन लेकर आये हैं।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Smartphone Under 25000: वनप्लस नोर्ड सीई 3 की भारत में कीमत कम हो गई है। यह वनप्लस के मिड-रेंज फोन में से एक है और जबरदस्त फीचर्स के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर मिलता है। स्मार्टफोन को भारत में लगभग 26,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। जिसे आप इस वक्त 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह पहली बार है जब बिना किसी एक्स्ट्रा ऑफर के फोन इतना सस्ता मिल रहा है।
वहीं अगर आप ICICI Bank Credit Card का यूज करके पेमेंट करते हैं तो फोन पर एक्स्ट्रा 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। One Card Credit Card से भी पेमेंट करने पर कंपनी 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा फोन पर 23,650 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। हालांकि ये ऑफर पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है, लेकिन अगर आप Oneplus के साथ नहीं जाना चाहते तो iQOO Z7 Pro 5G भी खरीद सकते हैं ये भी आपको इस वक्त 24,999 रुपये में मिल रहा है। आइये दोनों के फीचर्स जानते हैं।
वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी हार्डवेयर के मामले में बहुत बढ़िया है, खासकर इसकी कीमत को देखते हुए। इसका परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त है क्योंकि इसमें आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 782G प्रोसेसर मिलता है, जो पावर और एफिशिएंसी के बीच संतुलन बनाता है। चाहे आप वीडियो स्ट्रीम कर रहे हों, हैवी गेम खेल रहे हों, या एक साथ कई ऐप्स का यूज कर रहे हों, यह चिपसेट शानदार परफॉर्मेंस ऑफर करता है।
दूसरी तरफ iQOO Z7 Pro 5G भी कुछ कम नहीं है, इसमें आपको Dimensity 7200 5g प्रोसेसर मिलता है जो 4nm पर बेस्ड है। ये एक एनर्जी एफ्फिसिएंट प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में 6.78 inch का 120 Hz AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिलता है। कैमरा के मामले में भी यह फोन काफी जबरदस्त है। फोन में 64MP AURA Light OIS कैमरा मिलता है जो 4K video रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: