Smartphone Under 20000: जेब पर नहीं पड़ेगा ज्यादा भार! ये हैं पॉकेट फ्रेंडली लेटेस्ट स्मार्टफोन
Edited By Simran Singh

smartphone
Edited By Simran Singh

smartphone
Smartphone Under 20000: नया फोन खरीदना है और आपका बजट 20 हजार रुपये से कम है? तो आप मार्केट में मौजूद स्मार्टफोन में से कुछ बजट फ्रेंडली फोन्स को अपने लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। इनके फीचर्स के बारे में जानकर आपके लिए फोन का चयन करना आसान हो सकता है। आज हम आपके लिए कुछ स्मार्टफोन लेकर आए हैं जिनकी कीमत 20 हजार रुपये से कम (Mobile Phone under 20000) है जिन्हें आप खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
मोटोरोला ई13 की कीमत 10 हजार रुपये से कम है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है। इसमें 1 टीबी तक स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड की मदद ली जा सकती है। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000 एमएएच बैटरी की बैटरी है।
रियलमी सी53 का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज 10,999 रुपये में आता है। इसमें 2 टीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.74 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा और 108MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है।
मोटोरोला मोटो जी14 स्मार्टफोन 4 जीबी रैम + 128 जीबी रोम 9,999 रुपये में आता है। इसमें 1 टीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा और 108MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है। ये फोन T616 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ इमर्सिव स्टीरियो स्पीकर मिलता है।
पोको एम6 प्रो 5जी में 6.79 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में 50MP + 2MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है। इसके 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है। फोन में 1 टीबी तक स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5000 एमएएच की बैटरी है। ये फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर के साथ आता है।
इनफिनिक्स GT10 प्रो का 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज 19,999 रुपये में आता है। ये एक गेमिंग स्मार्टफोन है जो लुक में नथिंग फोन 2 की तरह है। इस फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में 108MP + 2MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 5000 एमएएच लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी है। इसमें डाइमेसिटी 8050 प्रोसेसर दिया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: