स्मार्टफोन मार्केट में आए दिन नए फोन लॉन्च होते रहते हैं,जिसमें अलग-अलग प्राइस सेगमेंट और फीचर के फोन शामिल होते हैं। अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं, जिनकी कीमत तो कम हो लेकिन इनके फीचर्स प्रीमियम लेवल के होते हैं। हम यहां 3 ऐसे फोन लिस्ट रहे हैं, जिनकी कीमत 15000 रुपये से कम है। इस लिस्ट में रियलमी, ओप्पो और वीवो जैसे ब्रांड शामिल है। आइये इसके बारे में जानते हैं।
Realme C63
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Realme C63 5G का है, जिसे इस साल अगस्त में पेश किया गया था। इस फोन की कीमत 10,999 रुपये तय की गई है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67-इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 Hz और पीक ब्राइटनेस 625 निट्स है।
इस डिवाइस में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 5G प्रोसेसर है, जिसमें 8GB तक रैम की सुविधा मिलती है । कैमरे की बात करें तो इस फोन में 32MP का रियर सेंसर और 8MP का फ्रंट सेंसर है। इस डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 10W तक की रेट से चार्ज किया जा सकता है।
RealMe C63
Oppo K12x
Oppo K12x 5G में आपको 6.67-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है जिसमें 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर है, जिसमें 256GB स्टोरेज और 8GB तक रैम भी शामिल है।
कैमरा फीचर की बात करें तो इस फोन में 32MP का प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। ओप्पो K12x 5G में 8MP का फ्रंट कैमरा और 5100mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन की कीमत 12,999 रुपये तय की गई है।
Oppo
Vivo T3x
इस लिस्ट में तीसरा फोन वीवो T3x 5G है, जिसे इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया है। इस फोन की कीमत 14, 499 रुपये तय की गई है। इस डिवाइस में 6.72-इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है।
प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 256GB की इंटरनल स्टोरेज और 8GB तक की रैम की सुविधा मिलती है। Vivo T3x 5G में आपको दो 50MP कैमरे दिए गए हैं। वहीं कंपनी ने फ्रंट में 8MP का सेंसर को जोड़ा है। इस डिवाइस में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें –दिवाली के बाद धड़ाम गिरी इन iPhones की कीमत, एक पर तो सीधे 25 हजार का Discount!
संबंधित खबरें
कहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
16 hrs agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
18 hrs ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
22 hrs agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
23 hrs agoक्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
2 days agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
2 days agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
2 days agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
2 days agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
3 days agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines