Smartphone under 15000: पिछले कुछ सालों में टेक्नोलॉजी मार्केट में इतना कुछ बदलाव हुआ है कि हर दूसरे दिन हमें अपना स्मार्टफोन पुराने जैसा लगने लगता है। पुराने जैसे का मतलब है कि लेटेस्ट अपडेट से हटकर लगने लगता है। तकनीकी बदलाव को देखते हुए हम लेटेस्ट वर्जन फोन को अपनाना पसंद करते हैं, लेकिन जेब भी तो इतनी इजाजत नहीं देती है कि हर महीने एक नया फोन खरीद लें। हालांकि, अगर बजट 15 हजार रुपये से कम का हो तो मार्केट में उपलब्ध लेटेस्ट वर्जन के फोन को आप खरीद सकते हैं। आज हम आपको उन स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जो 15 हजार रुपये से कम कीमत में आते हैं। आइए जानते हैं।
Motorola G64 5G
मोटोरोला जी64 5जी फोन को आप 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 8 GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। 1 TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी मिलती है। फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा और 50MP (OIS) + 8MP का रियर कैमरा मिलता है। फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 6000 mAh की बैटरी है।
OPPO K12x 5G Smartphone
ओप्पो के12एक्स 5जी स्मार्टफोन को खरीदने का सोच रहे हैं तो ये फोन फ्लिपकार्ट पर छूट के साथ उपलब्ध है। ओप्पो के12एक्स 5जी को 16,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 6.67 इंच का एचडी डिस्प्ले है। फोन में 32MP + 2MP का रियर कैमरा और 8MP का सेल्फी कैमरा है। 5100 की बैटरी है जो 45W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
Realme P3x 5G
रियलमी P3x 5G फोन को 16,999 रुपये की जगह 13,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर ये फोन 17% छूट के साथ मिल रहा है। इस फोन में 50MP रियर कैमरा के साथ है। इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा है। बैटरी की बात करें तो 6000 mAh की बैटरी है। ये फोन 6GB RAM और 128 GB स्टोरेज के साथ है।
ये भी पढ़ें- UPI New Rules: आज से ये लोग नहीं कर पाएंगे UPI पेमेंट! बदल गए नियम
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
14 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines