Smartphone under 15000: क्या आपको एक नया अफोर्डेबल फोन खरीदना है? या फिर किसी ऐसे फोन की तलाश में हैं जो कम कीमत में होने के साथ शानदार फीचर्स का हो? अगर हां, तो आपकी इस खोंच को पूरी करने के लिए हम कुछ स्मार्टफोन्स लेकर आए हैं।
आपका बजट 15 हजार रुपये या फिर उससे कम (Smartphone under 15000 in India) का है तो आपके लिए मार्केट में ढेरों ऑप्शन्स हैं। इनमें से 3 स्मार्टफोन हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसकी कीमत 15 हजार रुपये से कम है। आइए 15000 रुपये से कम कीमत (Affordable Smartphone) में आने वाले अफोर्डेबल फोन्स के बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy F14
सैमसंग गैलेक्सी F14 5G में 1080 x 2408 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.6-इंच PLS LCD डिस्प्ले है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन है। यह फोन 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ है। फोन के पिछले हिस्से में डुअल रियर कैमरा है, जिसमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस स्मार्टफोन की कीमत 15,990 रुपये है।
Realme C55
रियलमी सी55 भी आपके बजट में आ सकता है। फोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है। Mediatek Helio G88 प्रोसेसर पर चलने वाला यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है। इसमें 64MP का मुख्य कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसकी कीमत केवल 10,999 रुपये है।
Lava Blaze 2 5G
लावा मोबाइल्स का लावा ब्लेज़ 2 भारत में 5जी सपोर्ट वाला एक किफायती फोन है। फोन में 6 जीबी + 5 जीबी रैम का सपोर्ट है, कुल 11 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। इसकी कीमत 10 हजार रुपये से कम सिर्फ 8,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
6 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
7 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
9 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
10 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
13 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines