Smartphone Under 15000: क्या आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए एक पावरफुल और सस्ता स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं? अगर हां, तो नया फोन खरीदने का ये एक बेहतरीन मौका है और भारत में 15,000 रुपये से कम कीमत में हाल ही में कई बेहतरीन फोन लॉन्च हुए हैं। चाहे आप सोशल मीडिया के दीवाने हों, कैज़ुअल गेमर हों या लंबे समय तक चलने वाली बड़ी बैटरी वाला फोन ढूंढ रहे हो, इस लिस्ट में आज हमने आपके लिए कुछ बेहतरीन फोन ऐड किए हैं। चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं…
Realme 12 5G
सबसे पहले इस लिस्ट में Realme 12 5G आता है, जो एक किफायती ऑप्शन होने के साथ ही काफी दमदार भी है। डिवाइस MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर ऑफर करता है, जो आपके सभी डेली टास्क को आसानी से संभाल सकता है। Realme 12 5G में 5,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो आपको लंबे समय तक फोन यूज करने में मदद करेगी। साथ ही, अगर आपको जल्दी से रिचार्ज करने की जरूरत है, तो इसमें 45W फ़ास्ट चार्जिंग भी है। बड़ी 6.72-इंच की IPS स्क्रीन के साथ इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन का प्राइस अभी 16,999 रुपये है लेकिन आप MobiKwik ऑफर के जरिए इसे सस्ते में खरीद सकते हैं।
Moto G64 5G
अगले डिवाइस की बात करें तो Moto G64 5G भी एक बेस्ट ऑप्शन है, जो एक फीचर लोडेड डिवाइस है और 15,000 रुपये से कम में आता है। इस फोन को पावर देने का काम MediaTek Dimensity 7025 SoC करता है, जो एक जबरदस्त प्रोसेसर है। इस फोन पर आप बिना किसी परेशानी के हल्का-फुल्का गेमिंग भी कर सकते हैं। डिवाइस दो स्टोरेज ऑप्शन 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज और 12GB RAM और 256GB स्टोरेज में आता है। Moto G64 5G में एक बेहतरीन कैमरा सिस्टम भी है, जिसमें शार्प तस्वीरों के लिए OIS के साथ 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा है। डिवाइस में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जिसे आप लंबे समय तक यूज कर सकते हैं। इसकी कीमत अभी 14,999 रुपये है।
ये भी पढ़ें : Nothing Phone 2 के धड़ाम गिरे Price, मिल रहा है 14 हजार रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट!
Poco M6 Pro 5G
अगर आप 15,000 रुपये से कम कीमत में 5G फोन खरीदना चाहते हैं तो Poco M6 Pro 5G भी एक बेहतर ऑप्शन है। फ्लिपकार्ट से आप इसे 9,999 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं, जो इसे एक बेहतरीन ऑप्शन बनाता है। अपनी बजट-फ्रेंडली कीमत के बावजूद, Poco M6 Pro परफॉर्मेंस या यूजर एक्सपीरियंस के मामले जबरदस्त है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर है, जिसे 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
Lava Storm 5G
लावा का ये फोन भी 15 हजार के बजट में एक बेस्ट ऑप्शन है जो किफायती, स्टाइलिश और बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, गेमिंग और स्क्रॉलिंग से लेकर वीडियो देखने तक सब कामों में बेस्ट है। फोन मीडियाटेक Dimensity 6080 SoC से लैस है, जो एक दमदार प्रोसेसर है जो बिना किसी परेशानी के डेली यूज और यहां तक कि हल्के गेमिंग को भी संभाल सकता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी कीमत अभी 14,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
14 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
15 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
17 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
19 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines