पहली बिक्री के दिन सिर्फ 5,399 रुपये में मिलेगा Infinix Smart 7 HD, जानिए ऑफर्स और खासियत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Flipkart Big Saving Days Sale 2023: फ्लिपकार्ट पर आज यानी 4 मई 2023 से एक नई सेल शुरू है। प्लटफॉर्म पर बिग सेविंग डेज सेल की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान कई डिवाइस भारी छूट के साथ खरीदे जा सकते हैं। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन भी कीमत से काफी कम में मिल सकते हैं।
फ्लिपकार्ट पर बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Big Saving Days Sale) के साथ ही इन्फिनिक्स का लेटेस्ट स्मार्ट 7 एचडी फोन पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। भारत में 4 मई 2023 को दोपहर 12 बजे से फोन को खरीदने के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा। आइए इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी की कीमत और खासियत जानते हैं।
इन्फिनिक्स लेटेस्ट स्मार्ट 7 एचडी 4 मई को सिर्फ 5,399 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस स्पेशल कीमत के साथ फोन को आज खरीदने का मौका मिलेगा। जबकि, 2 जीबी वर्चुअल रैम के साथ आने वाला ये फोन 5 मई 2023 के बाद से 5,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक रहा इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी बैंक और अन्य ऑफर्स के साथ सस्ता हो सकता है। यहां पर कार्ड ऑफर भी दिया जा रहा है जिसका इस्तेमाल करके आप छूट का लाभ उठा सकते हैं। एसबीआई क्रेडिट कार्ड लेनदेन पर 10% इंस्टेंट छूट और फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर 5% कैशबैक का लाभ मिलेगा।
इसके अलावा फोन पर अधिक छूट देने के लिए फ्लिपकार्ट एक्सचेंज ऑफर भी दे सकता है। इसका फायदा पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर होगा, जो लेटेस्ट मॉडल और अच्छे कंडिशन के साथ हो। पूरा लाभ मिलने पर फोन सस्ता हो सकता है।
इन्फिनिक्स स्मार्ट 7 एचडी में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले है। ये फोन Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसमें स्प्रेडट्रम SC9863A1 प्रोसेसर है, जिसे 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी तक रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी है। इसमें 8 एमपी के साथ एआई डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: